डिवाइडर पार कर केएसआरटीसी बस से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, बस के सभी यात्री सुरक्षित

Accident- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
प्रतीकात्मक तस्वीर

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार कर बस से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास एक कार और केएसआरसीटी बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार आधी रात को हुई। बेंगलुरु की ओर जा रही कार कथित तौर पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई और फिर सामने से आ रही एक बस से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

17-22 साल के थे सभी मृतक

अधिकारियों को शक है कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी और ड्राइवर का कंट्रोल खो गया होगा, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई। मरने वाले सभी लोग 17-22 साल के युवा थे और डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले थे। हालांकि, बस में सवार सभी 43 यात्री बिना किसी बड़ी चोट के बच गए। हादसे के बाद, बस के यात्रियों को आगे के सफर के लिए दूसरी बस में भेज दिया गया। मदनायकनहल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।

मृतक की मां का बयान

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्तिक रेड्डी ने कहा कि एक्सीडेंट के कारण की जांच की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि कार के ड्राइवर और उसमें बैठे लोगों ने शराब पी थी या नहीं। उन्होंने कहा, “हमने ब्लड सैंपल इकट्ठा किए हैं और उन्हें टेस्ट के लिए एफएसएल भेज दिया है। उनका बैकग्राउंड भी वेरिफाई किया जा रहा है।” मरने वालों में से एक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने उनसे कहा था कि वह मंदिर जा रहा है और देर हो जाएगी। उन्होंने कहा, “मैंने एक बेटा खो दिया है, जो बड़ा हो गया था। वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। वे (सभी मरने वाले) दोस्त हैं, मुझे नहीं पता कि कार किसकी है।”

यह भी पढ़ें-

कार पर गिरा ट्रक का कंटेनर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत, दिल दहला देगा VIDEO

तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में टक्कर मारने के बाद जानबूझ कर शख्स को कई मीटर तक घसीटा, हैरान कर देगा रोड रेज का VIDEO

 

 

Latest India News

Read More at www.indiatv.in