अभिनेता रणदीप हुड्डा बनने वाले है पिता, आने वाले बच्चे को विश किया वैलेंटाइन डे

मुंबई। अभिनेता रणदीप हुड्डा (Actor Randeep Hooda) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी लिन लैशराम (Lynn Laishram) के एक साथ एक फोटो पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होने बताया कि वह जल्द ही पिता बनने वाले है। उन्होने पोस्ट में एक प्यारी सी वैलेंटाइन डे विश लिखी। इंस्टाग्राम पर रणदीप ने लिखा कि मुझे उसकी आंखों में प्यार मिला है और अब मैं उसकी मुस्कान में अपना भविष्य देखता हूं। मेरे दिल और अंदर पल रही छोटी सी धड़कन को हैप्पी वैलेंटाइन डे।

पढ़ें :- अभिनेत्री साई पल्लवी बॉलीवुड में करने जा रही है डेब्यू, एक मई को उनकी फिल्म एक दिन हो रिलीज

अभिनेता रणदीप हुड्डा के पर रिएक्ट करते हुए उनकी पत्नी लिन लैशराम ने कमेंट में आई लव यू लिखा। दिसंबर 2025 में रणदीप और लिन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उनकी पोस्ट में लिखा था कि जैसे ही आप मदरहुड के इस खूबसूरत नए चैप्टर में कदम रख रही हैं, मैं पहले से ही आपकी ताकत, आपकी ग्रेस और आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार से हैरान हूं। आपको यह सब करते हुए देखकर मैं फिर से आप पर फ़िदा हो जाता हूं और मुझे खुशी से झूमने पर मजबूर कर देता हूं। इस कपल ने 2023 में एक छोटी सी मणिपुरी सेरेमनी में शादी की।

Read More at hindi.pardaphash.com