दिल में ग्रीनलैंड, हथकड़ी में मादुरो… वैलेंटाइन डे पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने शेयर किया अनोखा मैसेज

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

साल 2026 तारीख 14 फरवरी और दिन वैलेंटाइन डे का, दुनिया के कोने-कोने में आज के दिन को प्यार का दिन माना जाता है, जब कोई प्रेमी या प्रेमिका एक-दूसरे से अपने दिल के जज्बात साझा करते हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी व्हाइट हाउस ने आज प्यार जताने के आम तरीके को हटकर एक अंदाज में ग्रीनलैंड के लिए अपने जज्बात साझा किए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की प्रमुख नीतियों और फैसलों को दिखाते हुए व्हाइट हाउस ने चार डिजिटल पोस्टकार्ड्स शेयर किए हैं. इस पोस्टकार्ड्स को शनिवार (14 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘Made Just for You’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जिनमें मजाक के साथ-साथ विदेश नीति और अमेरिका के आंतरिक मामले से जुड़े संदेश शामिल थे.

व्हाइट हाउस के चार पोस्टकार्ड्स में क्या था?

व्हाइट हाउस की ओर से जो चार डिजिटल पोस्टकार्ड्स शेयर किए गए, उसमें से पहले पोस्टकार्ड में वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को आंखों पर पट्टी और हाथों में हथकड़ी बांधे दिखाया गया. इस फोटो में कैप्शन दिया गया, ‘You Captured my Heart’, जिसे अमेरिकी नागरिकों के लिए ट्रंप की ओर से तोहफे के तौर पर पेश किया गया. ये पोस्टकार्ड अमेरिका के उस ऑपरेशन की ओर इशारा करता है, जिसके तहत पिछले महीने जनवरी में हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाया गया था.

दूसरे कार्ड में ट्रंप के साथ उनके एक कार्यकारी आदेश की तरफ इशारा किया गया, जिसमें लिखा था, ‘UR my Valentine’.यह कार्ड ट्रंप की उस नीति से जुड़ा था, जिसके तहत 1 जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर, 2028 के बीच जन्म लेने वाले अमेरिकी नागरिकों को 1000 डॉलर की वन-टाइम सरकारी मदद देने का प्रस्ताव है.

इमिग्रेशन और ग्रीनलैंड को लेकर की टिप्पणी

व्हाइट हाउस की ओर से शेयर किए गए तीसरे पोस्टकार्ड में इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर तंज कसा गया. इस कार्ड में अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) की भूमिका का जिक्र किया गया था.

जबकि चौथे पोस्टकार्ड में दिल के आकार में ग्रीनलैंड के नक्शे को दिखाया गया. इसके साथ पोस्डकार्ड में लिखा था, ‘It’s time we define our situationship’. यह तंज मजाकिया अंदाज में ग्रीनलैंड के सामरिक महत्व और अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से द्वीपीय देश पर जताई गई रूचि को लेकर था.

Read More at www.abplive.com