बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म कल यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. आज फिल्म का दूसरा दिन है और इसको लेकर दर्शकों में काफी क्रेज और एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. कई दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है.
दर्शकों ने फिल्म को बताया बोरिंग
हाल ही में एबीपी न्यूज संग बातचीत में दर्शकों ने अपने रिएक्शंस दिए हैं. दर्शक राजेश ने एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, ‘मैंने इससे पहले कबीर सिंह देखी थी उसमें काफी अच्छा एक्शन था लेकिन, ये फिल्म थोड़ी बोरिंग है. उन्होंने आगे बताया एक्शन काफी अच्छा है इसमें.’

फरीदा जलाल की जमकर हुई तारीफ
दर्शक हेमा ने फरीदा जलाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा हम 90S किड्स ने ‘कुछ कुछ होता है’ और काफी पुरानी फिल्मों में फरीदा जलाल का अलग ही अंदाज देखा है. लेकिन इसमें उनका नेगेटिव रोल है और वो काफी एग्रेसिव नजर आई हैं इस एज में उनका ये किरदार काफी अच्छा लगा. वहीं उन्होंने नाना पाटेकर की एक्टिंग की भी तारीफ की. हालांकि की उनका मानना है कि शाहिद कपूर अपनी फिल्म कबीर सिंह जितना खास कमाल नहीं दिखा पाए इस फिल्म में.
उन्होंने बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्मों पर भी बात की. उनका कहना है, टॉलीवुड की स्टोरीज काफी अलग होती हैं. यही वजह है कि बॉलीवुड मेकर्स भी उन्हीं स्टोरीज पर काम करे हैं. उन्होंने कहा विशाल भरद्वाज की ये एक अच्छी फिल्म है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म काफी लंबी है.

एक दर्शक ने स्टोरी लाइन पर बात करते हुए बताया फिल्म का टॉपिक काफी अलग है इसमें रोमांस के साथ एक्शन दिखा है. उन्होंने बताया कि फिल्म में म्यूजिक काफी अच्छा है, एक्टिंग और डायरेक्शन काफी अच्छा है. हो सकता है फिल्म वैलेंटाइन के मौके पर अच्छा प्रदर्शन कर सके.
‘ओ रोमियो’ के बारे में
ये फिल्म हैदर, कमीने और रंगून के बाद विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की चौथी फिल्म है. शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा, फिल्म में अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी भी हैं, एक डार्क क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड पर सेट, कहानी एक बेरहम गैंगस्टर की है जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब एक मना किया हुआ और एकतरफ़ा प्यार एक क्रूर गैंग वॉर शुरू कर देता है.
Read More at www.abplive.com