शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को चढ़ाएं बर्फी का भोग, मुंह में तुरंत घुल जाएगी Barfi, नोट कर लीजिए रेसिपी

बर्फी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : COOK WITH NABEELA/YT
बर्फी की रेसिपी

शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए बाजार से मिलावट वाली मिठाई खरीदने की जगह घर पर ही मिठाई बनाएं। आज हम आपको मुंह में तुरंत घुल जाने वाली नरम-नरम बर्फी की बेहद आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर बर्फी बनाने के लिए 250 ग्राम ताजा मावा, हाफ कप चीनी, हाफ चम्मच इलाइची पाउडर और जरूरत के हिसाब से काजू और बादाम निकाल लीजिए।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कड़ाही में फ्रेश मावा तोड़कर या फिर कद्दूकस करके डालिए। साथ ही इस कड़ाही में चीनी भी निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- गैस को धीमी आंच पर रखिए और इस मिक्सचर को अच्छी तरह से चलाते रहिए जिससे ये भुन जाए। चीनी को पूरी तरह से पिघलने दीजिए और मावे को नरम होने दीजिए।

तीसरा स्टेप- जब मावे का कलर बदलने लग जाए, तब आप इस मिश्रण में इलायची पाउडर मिला सकते हैं। आपको इस मिक्सचर को तब तक भूनना है, जब तक मावा कड़ाही न छोड़ने लग जाए।

चौथा स्टेप- अब एक थाली में भुने हुए मावे के मिक्सचर को निकालकर अच्छी तरह से सेट कर लीजिए। ऊपर से बारीक कटे हुए काजू और बारीक कटे हुए बादाम को बुरक लीजिए।

पांचवां स्टेप- आपको इस मिश्रण को 2 से 3 घंटे के लिए रेस्ट करने देना है। अब मिक्सचर को चाकू से बर्फी की शेप में काट लीजिए। 

महज 15 से 20 मिनट में आपकी बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी। आप शिव जी को घर पर बनी इस बर्फी से भोग लगा सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस होममेड बर्फी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इस बर्फी को व्रत में भी खाया जा सकता है। घर पर बनी बर्फी बाजार की मिलावट वाली बर्फी से कई गुना बेहतर है।

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in