
विमानन कंपनी IndiGo पर GST इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित 1.27 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश को चुनौती देगी। BSE को दी गई जानकारी में, एयरलाइन की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि उसे मुंबई के बांद्रा स्थित ऑफिस ऑफ द जॉइंट कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (अपील) ने GST इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने से मना कर दिया है। साथ ही ब्याज और जुर्माने की डिमांड की गई है।
कंपनी का मानना है कि अधिकारियों द्वारा पास किया गया यह आदेश गलत है और उसका पक्ष मजबूत है। कंपनी पर कुल 1,27,41,663 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुलाई 2017 से लेकर मार्च 2018 तक की अवधि के लिए है। इंडिगो ने यह भी कहा कि उसके फाइनेंशियल्स पर इस आदेश का कोई खास असर नहीं पड़ा है, लेकिन वह सही अथॉरिटी के सामने इसका विरोध करेगी।
सोमवार को IndiGo शेयर पर रहेगी नजर
इस नोटिस के बाद सोमवार को IndiGo के शेयरों पर नजर रहेगी। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4929.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 3 महीनों में 16 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,225.05 रुपये और एडजस्टेड लो 4,161 रुपये है।
जनवरी महीने में शेयर के लिए मोतीलाल ओसवाल ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ 6100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। प्रभुदास लीलाधर ने ‘होल्ड’ रेटिंग के साथ 5186 रुपये और ICICI Securities ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ 5680 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया था।
IndiGo की वित्तीय सेहत
दिसंबर 2025 तिमाही में इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 77.58% घटकर ₹549.1 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 6.16% उछलकर ₹23,471.9 करोड़ पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 80,803 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 7,253.30 करोड़ रुपये रहा था।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com