
PAN HR Solution Ltd के IPO में पैसा लगाने वालों को 13 फरवरी को मायूसी हाथ लगी। कंपनी का शेयर BSE SME पर मात्र 0.44 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 78.35 रुपये पर लिस्ट हुआ। यानि कि लिस्टिंग एक तरह से फ्लैट रही। IPO प्राइस 78 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 4.19 करोड़ रुपये जुटाए थे। बाद में शेयर 78 रुपये पर सेटल हुआ।
PAN HR Solution Ltd का 17.04 करोड़ रुपये का IPO 11.85 गुना भरकर बंद हुआ था। यह 6-10 फरवरी तक खुला था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 6.57 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 25.41 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 8.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO में 14.04 करोड़ रुपये के 18 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 3 करोड़ रुपये के 4 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा।
क्या करती है कंपनी
PAN HR Solution Ltd ह्यूमन रिसोर्स, स्टाफिंग, पेरोल, फैसिलिटी मैनेजमेंट, कंप्लायंस ऑडिट और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सर्विस देती है। कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है। यह अनस्किल्ड से लेकर स्किल्ड ब्लू-कॉलर वर्कर्स तक अलग-अलग तरह के रोल्स के लिए कॉम्प्रिहेंसिव मैनपावर सॉल्यूशन देती है।
IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल
IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए, कर्ज को कुछ हद तक चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान PAN HR Solution Ltd की कुल इनकम 154.23 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 5.13 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 8 लाख रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 283.69 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com