कानपुर देहात। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश में अधिवक्ताओं पर लगातार हो रही हत्याओं के खिलाफ तीखा प्रहार किया।उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा और जीवन रक्षा मिलना अनिवार्य है लेकिन इसके अभाव में वे अपराधियों के निशाने पर आ रहे हैं।रामपुर में भरी कचहरी में अधिवक्ता फारूक अहमद खां की दिनदहाड़े गोली मार हत्या का हवाला देते हुए मुलायम सिंह ने जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पढ़ें :- श्रीमद् भागवत कथा मात्र एक ग्रन्थ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है ,अहंकार से पराजित होते हैं बलशाली : मुलायम सिंह यादव
ज्ञापन में पांच सूत्री मांगें स्पष्ट रूप से उल्लिखित करते हुए कहा गया हत्यारों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाकर सख्त कार्रवाई मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये सहायता परिजनों में एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदेश की सभी अधिवक्ता हत्याओं की उच्चस्तरीय जांच तथा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का शीघ्र लागूकरण किया जाए।
मुलायम सिंह बोले अधिवक्ता जनता को न्याय दिलाते हुए खूंखार अपराधियों से टकराते हैं और न्यायालय पर भी बेखौफ हत्याएं हो रही हैं यह असहनीय है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन तेज होगा । न्यायालय में पूर्ण बहिष्कार का विरोधस्वरूप जनपद के सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य विरत रखा।
ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश चंद्र सिंह गौर, दुर्गेश चंद्र, सर्वेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र बाबू, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, प्रीति त्रिपाठी, संजय, आनंद मोहन कटियार, बलराम सिंह, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित मिश्रा, वेदव्यास निराला, राजेंद्र गुप्ता, सुबोध नारायण त्रिपाठी, एसके सिंह, रामशरण, सुलेखा, सरोज दीक्षित, संपत लाल, जय सिंह, रवि वर्मा, राम गणेश सविता, सुधीश पाल, कल्याण सिंह, अशोक श्रीवास्तव, दिलीप सिंह यादव आदि प्रमुख थे।
पढ़ें :- अर्पणा यादव और प्रतीक यादव के बीच तलाक! मामले पर महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान
Read More at hindi.pardaphash.com