‘मुझे किसी के भी पास..’ प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के लिए रखी सिक्योरिटी, वजह का भी किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी 4 साल की बेटी के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स रखे हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए वजह का भी खुलासा किया है. ‘वरायटी’ को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी सिक्योरिटी टीम के बारे में बात की.

उन्होंने सिक्योरिटी रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने किसी डर से ऐसा नहीं किया. एक्ट्रेस ने बताया,’मुझे किसी के भी पास आकर फोटो खिंचवाने में कोई दिक्कत नहीं है और वो जानते हैं कि मुझे लोगों का मुझसे बात करना अच्छा लगता है. लेकिन ये सिक्योरिटी गार्ड्स सिर्फ ये देखने के लिए हैं कि बिना हमारी सहमति के रिकॉर्डिंग न हो.’

बेटी की रहती है चिंता

प्रियंका का कहना है कि आज हर किसी के पास ऐसा फोन है जिसमें कैमरा होता है, जिससे कोई भी तस्वीरें क्लिक करके उसे फैला देता है. इसलिए उन्हें काफी चिंता रहती है.

प्रियंका ने कहा,’ऐसा अक्सर होता है, खासकर मेरी बेटी के साथ.हम पार्क में होते हैं या आइसक्रीम खा रहे होते हैं और अचानक मुझे ऑनलाइन वो वीडियो दिख जाता है.मेरी सिक्योरिटी इसी वजह से है.वरना मुझे इसकी जरूरत नहीं है. कोई मुझे जान से नहीं मार देगा.’

बता दें एक्ट्रेस की बेटी मालकी का जन्म 2022 के जनवरी में हुआ था. एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन वो बहुत ही चुनिंदा होती हैं. लेकिन, अब वो अपनी बेटी का चेहरा पब्लिक की नजरों से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं.

ये सिक्योरिटी उनके लिए लोगों की उनकी लाइफ में डिजिटली एंट्री से ही बचाव करेगी, ये उनके और फैंस के बीच बैरियर नहीं होंगे. दरअसल, प्रियंका चाहती हैं कि उनकी बेटी एकदम सिंपल जिंदगी जिए. प्रियंका का मानना है कि उनकी बेटी भी पार्क में खेले, आम बच्चों की तरह आइसक्रीम खाए.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: अनुपमा करेगी नई शुरूआत, गौतम पर भड़केगा प्रेम, प्रेरणा की हरकतों का होगा पर्दाफाश!

Read More at www.abplive.com