Kanya Weekly Rashifal 2026: कन्या राशि के लिए भाग्यशाली सप्ताह, करियर-कारोबार में मिलेगा फायदा

Kanya Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय कन्या राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कन्या राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर आएंगे. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपका इस सप्ताह पूरा फोकस अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लाभ कमाने पर रहेगा. कन्या राशि वाले इस सप्ताह जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी.

सप्ताह के मध्य में आप अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात प्रभावी लोगों से होगी, जिसके कारण आपकी यह व्यक्तिगत यात्रा व्यावसायिक यात्रा में तब्दील हो जाएगी. इस दौरान आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने के लिए तीन-तिकड़म का सहारा भी लेना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. किसी महिला मित्र की मदद से करियर में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है.

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. इस दौरान आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है, हालांकि सप्ताह के अंत में गलतफहमियां दूर हो जाएंगी. लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं. इसलिए पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें.

कन्या राशि के लिए उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं.

ये भी पढ़ें: Singh Weekly Rashifal 2026: सिंह राशि वाले अलर्ट, कमाई के साथ बढ़ सकता है खर्च

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Read More at www.abplive.com