नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने सुपरस्टार विजय थलापति (Superstar Vijay Thalapathy) की रैली में फिर एक बार हादसा हो गया है। उनकी रैली में एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। इस हादसे से पहले भी विजय की एक रैली में भगदड़ मच चुंकी है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। विजय थलापति तमिलनाडु के सलेम में चनावी रैली कर रहे थे।
पढ़ें :- यूट्यूबर ने की साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापती की बुराई, समर्थकों ने पीटा, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
तमिलगा वेत्री कझगम (Tamilaga Vetri Kazhagam) के चीफ और सुपस्टार विजय थलापति शुक्रवार को तमिलनाडु के सलेम में चुनावी रैली करने गए थे। इस रैली में भाड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची थी। रैली के दौरान मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाला युवक सूरज अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसको उठा कर एक जगह पर सुलाया और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे आनन-फानन अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज सेलम के सेव्वाइपेट्टई इलाके में रह रहा था और चांदी का कार्य करता था। उसकी शादी हो चुंकी थी और उसका एक बच्चा भी था। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सूरज दिल की बिमारी मरीज था और हीट स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
Read More at hindi.pardaphash.com