
टेक्नो पोवा कर्व 2 5G
Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी ब्रांड का यह स्टाइलिश स्मार्टफोन यूनीक कैमरा डिजाइन के साथ आता है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 8000mAh की दमदार बैटरी, 8GB रैम समेत तगड़े फीचर्स से लैस है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Tecno Pova Curve का अपग्रेड है।
Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत
टेक्नो का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple में खरीद सकते हैं। इस फोन की पहली सेल 20 फरवरी को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
- 8GB + 128GB- 27,999 रुपये
- 8GB + 256GB- 29,999 रुपये
Tecno Pova Curve 2 5G के फीचर्स
- डिस्प्ले- 6.78 इंच, कर्व्ड AMOLED, 144Hz
- प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 7100
- स्टोरेज- 8GB, 256GB
- बैटरी- 8000mAh, 45W
- कैमरा- 50MP + 2MP, 13MP
- OS- Android 16, HiOS

टेक्नो पोवा कर्व 2 5G
टेक्नो का यह फोन यूनीक कैमरा डिजाइन के साथ आता है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 6.78 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन का डिस्प्ले 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा।
यह भी पढ़ें – AI एजेंट्स हुए बेकाबू, फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंसानों के साथ कर रहे Flirt, एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा खतरा
Read More at www.indiatv.in