
ब्लैक हेड्स हटाने के उपाय
चेहरे पर ब्लैक हेड्स या व्हाइट हेड्स दिखने में खराब लगती हैं। फेस वॉश करने के बाद भी ऐसा लगता है कि गंदगी साफ नहीं हुई। इसका कारण ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स हो सकती हैं। ब्यूटी पार्लर में जाकर ब्लैक हेड्स हटवाना काफी पेनफुल होता है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय उससे कहीं ज्यादा असरदार हैं। सोशल मीडिया पर ब्लैक हेड्स हटाने का एक नया और बड़ा ही अनोखा तरीका वायरल हो रहा है। जिसमें आप अंडा और टिशू पेपर से जमा ब्लैक हेड्स हटा सकते हैं। इससे आपकी नाक पर जमा काली कील आसानी से निकल जाएंगी। जान लें इसे कैसे इस्तेमाल करना है।
ब्लैक हेड्स हटाने के उपाय
अंडा और टिशू पेपर से साफ करें ब्लैक हेड्स- इसके लिए आपको एक अंडा लेना है। अंडा फोड़ने कर किसी बाउल में डालें और उसका पीला हिस्सा हटा दें। अब सफेद जेल जैसे अंडे को हल्का मिक्स करें। किसी फेश ब्रश की मदद से अंडा नाक पर और जहां ब्लैक हेड्स हैं वहां लगा लें। अब ऊपर से एक छोटा टिशू पेपर लेकर उसे कवर कर लें। अब टिशू के ऊपर भी अंडा वाला पेस्ट लगा दें और फिर से एक परत टिशू पेपर लगाएं। इसके ऊपर फिर से अंडे का पेस्ट अप्लाई करें। अब इसे 10-15 मिनट लगाकर ऐसे ही छोड़ दें।
बिना दर्द के निकालें नाक के ब्लैक हेड्स- अब वैक्स स्ट्रिप की तरह टिशू पेपर को किनारे से पकड़ें और तेजी से खीचते हुए निकाल दें। इससे नाक पर जमा सारी ब्लैक हेड्स आसानी से निकल जाएगी। आप इसे चेहरे के किसी भी हिस्से पर लगा सकते हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल और पेन फ्री तरीका है। इसमें बिना दर्द के आपकी स्किन पर जमा सारी ब्लैक हेड्स आसानी से निकल जाएंगी।
ब्लैक हेड्स के लिए क्या करें- वैसे तो आप इसे हफ्ते में 1 बार भी लगाएंगे तो काफी है। जिन लोगों को ज्यादा ब्लैक हेड्स की समस्या रहती है वो इसे हफ्ते में 2 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाइट एग त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इस तरह धीरे-धीरे आपकी त्वचा में पाई जाने वाली सारी ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स क्लीन हो जाएंगी। हां ब्लैक हेड्स निकालने के बाद आप स्किन पोर्स को बंद करना न भूलें।
Latest Lifestyle News
Read More at www.indiatv.in