बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी को उनके दिल्ली वाले नए घर के लिए शुभकामनाएं दी हैं. गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी के संग कुछ तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो हेमा मालिनी से मिले थे.
इतना ही नहीं एक्टर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा. उन्होंने हेमा मालिनी के मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ करने के साथ-साथ खाने की भी खूब तारीफ की. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा,’ फैमिली फ्रेंड और एक महान लेडी हेमा मालिनी के दिल्ली वाले नए घर जाकर बेहद खुशी मिली.
शत्रुघ्न सिन्हा ने की हेमा मालिनी की तारीफ
उन्होंने बेहद ही गर्मजोशी के संग स्वागत किया. साथ ही स्वादिष्ट साउथ इंडियन खाना भी खिलाया.’ शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में हेमा मालिनी को हमेशा से बेहद प्यारी और ध्यान रखने वाली होस्ट बताया. साथ ही उन्होंने मुलाकात को बेहद सुखद बताया.’
Extremely happy to visit our dearest family friend, great lady @dreamgirlhema‘s
new home in Delhi. Welcomed in with warmth & it was a pleasure to enjoy some delicious South Indian cuisine. Hema as always was a lovely & caring hostess. Delightful
times well spent! pic.twitter.com/qX5BXg2GFF— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 12, 2026
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वो हेमा को फूलों का बुके दे रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में दोनों सिंपल पोज देते दिख रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी की दूसरी तस्वीर में उनके पीछे दीवार पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेहद ही शानदार फ्रेम की हुई फोटो देखने को मिल रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
ये कोई पहला मौका नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा को हेमा मालिनी और उनके परिवार से मिलते हुए देखा गया हो. इससे पहले भी धर्मेंद्र के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी वाइफ पूनम सिन्हा के संग दिवंगत एक्टर संग मिलने पहुंचे थे. उस दौरान भी एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि वो अपने बड़े भाई और बेहद ही करीबी दोस्त का हालचाल जानने के लिए गए थे.
ये भी पढ़ें:-राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम का किया खुलासा, बेहद ही प्यारा है मतलब भी
Read More at www.abplive.com