Airtel का सबसे सस्ता एनुअल प्लान, करोड़ों यूजर्स की साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

Airtel Cheapest Recharge plan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
एयरटेल का सस्ता रिचार्ज प्लान

Airtel के यूजर्स की संख्यां तेजी से बढ़ रही है। हाल में आई TRAI की नई रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल ने दिसंबर में 54.2 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी ने अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा नए यूजर्स नेटवर्क में जोड़ लिया है। कंपनी के यूजर्स की संख्या 46.33 करोड़ के पार पहुंच गया है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को सस्ते प्लान्स ऑफर कर रही है। एयरटेल ने पिछले साल एक लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का भी लाभ मिलता है।

2249 रुपये वाला प्लान

भारती एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 2249 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है, यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल सर्विस का लाभ लिया जा सकता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में 3,600 फ्री SMS का भी लाभ दिया जा रहा है। कंपनी अपने इस प्लान में कुल 30GB डेटा ऑफर करती है। साथ ही, 1 साल के लिए Adobe Express प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

1798 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पास 2G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी एक सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसमें मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। कंपनी अपने इस प्लान में डेटा ऑफर नहीं करती है। यूजर्स चाहे तो डेटा ऐड-ऑन पैक इस प्लान के साथ ले सकते हैं। TRAI के आदेश के बाद एयरटेल ने इस लंबी वैलिडिटी वाले प्लान को पिछले साल लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S25 Ultra में बंपर डिस्काउंट, हजारों रुपये घटी कीमत

Read More at www.indiatv.in