नई दिल्ली। संसद के चालू बजट सत्र के पहले हाफ का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही का भी लोकसभा में हंगामेदार आगाज हुआ है। हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं चल सका। कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कोडीन कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाया। प्रश्नकाल के दौरान इस सवाल का जेपी नड्डा ने जवाब दिया। जेपी नड्डा के जवाब के बाद जोरदार हंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।आसन पर संध्या राय थीं।
पढ़ें :- ‘इस खोखले प्रपोज़ल पर सिर्फ हंसी उड़ाई जा सकती है…’ प्रमोद तिवारी ने निशिकांत दुबे के राहुल गांधी के खिलाफ सब्सेटेंटिव मोशन पर कसा तंज़
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन संध्या राय ने सदन को पूर्व सदस्य डॉक्टर भगवान दास राठौर के निधन की सूचना दी। सदन में भगवान दास राठौर को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखा गया। पीठासीन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
Read More at hindi.pardaphash.com