Fallen in Love With Your Boss What to Do: ऑफिस में पनपने वाला प्यार अक्सर गॉसिप और सनसनी का विषय बन जाता है. अफवाहें तेजी से फैलती हैं और सच-झूठ का फर्क मिट जाता है. फिर भी हकीकत यह है कि कई लोगों को अपना जीवनसाथी काम करने की दगह पर ही मिलता है. ऐसे में सवाल उठता है—अगर दिल अपने ही बॉस पर आ जाए तो क्या किया जाए? क्या इस रिश्ते को आगे बढ़ाना समझदारी है?. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में.
जब बॉस से हो जाए प्यार
साइकोलॉजी से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट Psychologytoday के एक्सपर्ट के अनुसार, किसी सीनियर अधिकारी के प्रति अट्रैक्शन महसूस करना असामान्य नहीं है. अक्सर बॉस एक रोल मॉडल की तरह होते हैं, वे मार्गदर्शन देते हैं, प्रेरित करते हैं और मुश्किल समय में सहारा बनते हैं. जब इन सबके साथ अट्रैक्शन का भाव जुड़ जाता है, तो भावनाएं गहरी हो सकती हैं.
अगर सीनियर अधिकारी अनमैरिड हैं और इमोशनल रूप से उपलब्ध हैं, तब भी रिश्ता शुरू करने से पहले कई बातों पर विचार करना जरूरी है. सबसे पहला सवाल है कि क्या कंपनी की नीति इसकी इजाजत देती है? अगर ऐसा संबंध ऑफिस नियमों के खिलाफ है, तो इसे छिपाकर निभाना तनाव और असहजता बढ़ा सकता है. अगर कभी यह बात सार्वजनिक हो जाए, तो दोनों के करियर पर असर पड़ सकता है.
वहीं, कुछ ऑफिस में सहमति से बने रिश्तों को लेकर सख्त आपत्ति नहीं होती. ऐसे माहौल में रिश्ता काफी सहज रह सकता है. लेकिन फिर भी, यह याद रखना जरूरी है कि निजी और पेशेवर सीमाएं साफ-साफ तय हों.
ब्रेकअप का जोखिम और असहजता
हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं. लेकिन जब दोनों लोग एक ही ऑफिस में काम करते हों, तो अलगाव की स्थिति और भी मुश्किल हो सकती है. ब्रेकअप के बाद रोज आमना-सामना होना असहजता या तनाव पैदा कर सकता है. फिर भी, जब लोग प्यार में होते हैं, तो वे इन संभावित समस्याओं को कम आंकते हैं.
पेशेवर व्यवहार सबसे जरूरी
अगर दोनों पक्ष रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करते हैं, तो प्रोफेशनल लाइफ मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है. ऑफिस में काम को प्राथमिकता दें. निजी मतभेद, भावनाएं या व्यक्तिगत चर्चाएं ऑफिस से बाहर ही रखें. सार्वजनिक जगहों पर अनावश्यक निकटता से बचें और साथ काम करने वालों के सामने संतुलित व्यवहार करें. इसके अलावा अगर आप अपने प्यार का इजाहर कर रहे हैं, तो सही समय और जगह चुनें. ऑफिस के केबिन या मीटिंग रूम में नहीं. किसी न्यूट्रल और निजी माहौल में, ऑफिस टाइम के बाहर बात करना बेहतर है.अगर बॉस मना कर दें तो इसे प्रोफेशनल तरीके से स्वीकार करें और ऑफिस में व्यवहार बिल्कुल सामान्य रखें.
इसे भी पढ़ें- Unhealthy Relationship Signs: सितारों की तरह टूट न जाए आपका रिश्ता! जानें क्यों सम्मान के बिना बिखर जाती हैं बड़ी-बड़ी जोड़ियां?
Read More at www.abplive.com