Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: बांग्लादेश में आम चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे और 13वीं संसद का गठन होगा। मतगणना चल रही है, जिसके अनौपचारिक परिणामों में खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
हिंसा के बीच 55 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
बीते दिन 12 फरवरी को बांग्लादेश में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच 55 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। आज दोपहर तक चुनाव परिणाम क्लीयर हो जाएंगे। फिर अंतरिम सरकार 3-4 दिन के अंदर नई सरकार को सारा कामकाज सौंप देगी। 17 या 18 फरवरी तक यह काम हो सकता है। इस बीच देश के नए प्रधानमंत्री और उनके मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
अगस्त 2024 में हुआ था सरकार का पतन
अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना की सरकार का पतन हो गया था। इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार बनाकर देश की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हीं की देख-रेख में आम चुनाव हुए। लोगों ने जातीय संसद के साथ-साथ संविधान में प्रस्तावित बदलावों के लिए बने चार्टर के लिए भी मतदान किया।
Read More at hindi.news24online.com