साल 2011 में आई हॉरर ड्रामा फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. जिसके बाद इसका सीक्वल भी बना ‘रागिनी एमएमएस 2’ के नाम से, जिसमें सनी लियोनी मुख्य किरदार में नजर आई थीं. वहीं अब खबरें हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनने वाला है. जिसमें बॉलीवुड की एक फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है. लेकिन इस सीक्वल में सनी लियोनी नहीं होंगी.
तमन्ना- जुनैदा शेयर करेंगे स्क्रीन
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रागिनी एमएमएस 3’ के लिए कुछ एक्टर्स से बातें चल रही हैं. जिसमें तमन्ना भाटिया और जुनैद खान का नाम शामिल है. अगर ऐसा होता है तो तमन्ना भाटिया और जुनैद की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाली है. दर्शक भी इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे. लेकिन सनी लियोनी का ना होना दर्शकों को निराश कर सकता है. हालांकि फिलहाल इसे लेकर अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं आया है.
शशांक करेंगे निर्देशन
खबरों की मानें तो ‘रागिनी एमएमएस 3’ का निर्देशन पहली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ के निर्देशक शशांक घोष की करने वाले हैं. हालांकि इस लेकर भी अभी कोई अपडेट नहीं आया है. पहले इस फिल्म का निर्देशन साहिर रजा करने वाले थे, लेकिन शिड्यूल को लेकर हुए इश्यूज की वजह से उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. जिसके चलते फिल्म भी डिले हो रही है. ऐसे में अब शशांक घोष इस फिल्म का निर्देशन करेंगे.
‘रागिनी एमएमएस’ के बारे में
बता दें कि ये साल 2011 की फ्रेंचाइज फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और कैनाज मोतिवाला मुख्य किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी दो लवर्स के इर्द- गिर्द घूमती है जो एक फार्महाउस पर साथ में जाते हैं और वहां उनके साथ कुछ अजीब घटनाएं घटती हैं. इसके बाद साल 2014 में इस फिल्म का सीक्वल ‘रागिनी एमएमएस 2’ आया था, जिसमें सनी लियोनी, साहिल प्रेम, संध्या मृदुल, कैनाज मोतिवाला नजर आए थे. ये फिल्म पहली फिल्म के ही आगे की कहानी थी.
Read More at www.abplive.com