Bangladesh Election Result 2026 : 17 साल के ‘वनवास’ के बाद तारिक की आंधी, ‘जमात’ को पीछे छोड़ बड़ी जीत की ओर BNP

Bangladesh Election Results 2026 : साल 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई. वोटिंग के बाद मतों की गिनती की जा रही है. चुनाव के शुरुआती रुझानों और नतीजों ने साफ कर दिया है कि देश की कमान अब किसके हाथ में जाने वाली है. जिया खालिदा के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने एकतरफा बढ़त बना ली है. उसकी मुख्य प्रतिद्वंदी ‘जमात-ए-इस्लामी’ काफी पीछे नजर आ रही है. अभी तक आंकड़ों के मुताबिक, बीएनपी ने 299 में से 120 सीटों पर कब्जा कर लिया है, वहीं, जमात के खाते में सिर्फ 38 सीटें आई हैं. बांग्लादेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 151 है.

दोनों सीटों पर जीते तारिक रहमान

BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने दो सीटों ढाका-17 और बोगरा-6 से चुनाव लड़ा था. दोनों ही सीटों से उन्होंने जीत हासिल कर ली है. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने उनकी जीत की पुष्टि की है. बता दें, तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद लंदन से हालही ढाका लौटे थे. तारिक की यह जीत उनके और उनकी पार्टी के लिए संजीवनी की तरह है.

—विज्ञापन—

यह भी पढ़ें : रहमान vs रहमान : बांग्लादेश में वोटिंग खत्म होने के बाद क्या होता है, जानिए कैसे होती है वोटों की गिनती?

BNP की आंधी, जमात पस्त

शुरू में कड़ी टक्कर का दावा करने वाली जमात बीएनपी की आंधी के सामने पस्त होती दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक बीएनपी ने 129 और जमात के गठबंधन ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है.

—विज्ञापन—

बीएनपी में जश्न

चुनाव आयोग के मुताबिक, 299 सीटों के आधिकारिक और अंतिम नतीजे शुक्रवार सुबह तक साफ हो पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल ढाका की सड़कों पर ‘जियो बाग्ला, जियो बीएनपी’ के नारे गूंज रहे हैं. बीएनपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश चुनाव की ABCD… तारिक की ताजपोशी या ‘जमात’ बिगाड़ेगी खेल? हसीना के तख्ता पलट के बाद पहली बार वोटिंग

नतीजे जो भी हों, हमें स्वीकार – जमात चीफ

इस बीच जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान ने कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव के नतीजे स्वीकार करेगी, चाहे अन्य दल करें या नहीं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देशभर से शुरुआती नतीजे आने शुरू हो गए हैं, लेकिन रात करीब 11 बजे तक तस्वीर और साफ हो सकती है.

बता दें, 300 में से 299 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं. एक क्षेत्र में उम्मीदवार की मौत की वजह से वहां के चुनाव रद्द करने पड़े. वोटिंग के लिए 42,779 मतदान केंद्र बनाए गए थे. दोपहर 2 बजे तक करीब 48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. देशभर में करीब 12.7 करोड़ मतदाता हैं.


Read More at hindi.news24online.com