
आईपीओ के लिहाज से साल 2025 खास रहा। पिछले साल एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सहित कई बड़ी कंपनियों ने आईपीओ पेश किए। साल 2024 भी आईपीओ के लिहाज से व्यस्त साल था। उस साल बजाज फाइनेंस और वारी एनर्जीज सहित कई बड़े आईपीओ आए थे। हम आपको पिछले कुछ सालों में आए उन 5 आईपीओ के बारे में बता रहे हैं, जिनमें इनवेस्टर्स ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई थी।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ में 4.4 लाख करोड़ की बोली
LG Electronics India के आईपीओ में इनवेस्टर्स ने 4.4 लाख करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों के लिए बोली लगाई थी। यह इंडिया में आईपीओ के इतिहास में सबसे ज्यादा मूल्य की बोली लगाई जाने वाला आईपीओ है। यह हाउसहोल्ड ब्रांड में निवेशकों की दिलचस्पी का भी संकेत है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का ब्रांड इंडिया में काफी स्ट्रॉन्ग है। इसकी पहुंच घर-घर तक है। LG Electronics ने 1,140 रुपये प्रति शेयर कीमत पर शेयर एलॉट किए थे। शेयर 50 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,710 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद से यह शेयर 13 फीसदी गिर चुका है।
ICICI Pru के लिए निवेशकों ने 3 लाख करोड़ की बोली
ICICI Prudential AMC का आईपीओ भी पिछले साल आया था। इस आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस आईपीओ में निवेशकों ने 3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों के लिए बोली लगाई थी। कंपनी ने निवेशकों को प्रति शेयर 2,165 रुपये की कीमत पर शेयर एलॉट किए थे। शेयर की लिस्टिंग 20 फीसदी प्रीमियम के साथ 2,606 रुपये पर हुई थी। तब से यह शेयर 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है।
निवेशकों ने लगाई थी 3.2 लाख करोड़ रुपये की बोली
Bajaj Housing Finance का आईपीओ 2024 में आया था। इस आईपीओ में निवेशकों ने 3.2 लाख करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों के लिए बोली लगाई थी। इस आईपीओ को बजाज ब्रांड नाम का फायदा मिला था। कंपनी ने निवेशकों को प्रति शेयर 70 रुपये की कीमत पर स्टॉक्स एलॉट किए थे। शेयर की लिस्टिंग 114 फीसदी प्रीमियम के साथ 150 रुपये पर हुई थी। तब से यह शेयर 44 फीसदी गिर चुका है। यह कंपनी हाउसिंग लोन देती है।
बीसीसीएल के आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पॉन्स
भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) का आईपीओ 2026 में आया था। यह इश्यू 107 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 23 रुपये कीमत पर शेयर एलॉट किए थे। यह शेयर करीब 96 फीसदी प्रीमियम के साथ 45 रुपये पर लिस्ट हुआ था। 12 फरवरी को यह शेयर 35.99 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि यह शेयर लिस्ट होने के बाद से 11 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।
69 गुना सब्सक्राइब हुआ था टाटा ग्रुप कंपनी का यह आईपीओ
Tata Technologies का आईपीओ 2023 में आया था। टाटा ग्रुप की कंपनी होने की वजह से इसमें निवेशकों ने खूब दिलचस्पी दिखाई थी। यह 69 गुना सब्सक्राइबह हुआ था यानी इसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों के लिए निवेशकों ने बोली लगाई थी। कंपनी ने प्रति शेयर 500 रुपये के भाव पर आईपीओ में निवेशकों को शेयर एलॉट किए थे। यह शेयर करीब 140 फीसदी प्रीमियम पर 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ था। 12 फरवरी को 2.24 फीसदी गिरकर यह 613 रुपये पर बंद हुआ। लिस्टिंग के बाद से यह शेयर करीब 50 फीसदी गिर चुका है।
Read More at hindi.moneycontrol.com