
Market outlook : 12 फरवरी को निफ्टी 25800 के आसपास बंद हुआ और भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोर रहे। कारोबारी सेशन के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 83,674.92 पर और निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 25,807.20 पर बंद हुए। आज लगभग 1610 शेयर बढ़े, 2431 शेयर गिरे और 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, आयशर मोटर्स, ICICI बैंक, ट्रेंट निफ्टी पर बड़े फायदे में रहे। जबकि इंफोसिस, TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज और विप्रो नुकसान में रहे। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% गिरे।
सेक्टर्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.4% ऊपर) को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। जिसमें IT इंडेक्स 5% और ऑयल एंड गैस, मीडिया, रियल्टी 1% गिरे।
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के 475 लाख करोड़ रुपए से घटकर 472 लाख करोड़ रुपए हो गया। जिससे इन्वेस्टर्स को एक ही सेशन में लगभग ₹3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि
कमजोर शुरुआत के बाद इंडेक्स पर बिकवाली का दबाव बना रहा। हालांकि, बिकवाली का मोमेंटम ज़्यादा नहीं था,जिससे सेशन ज़्यादातर फीका रहा। इंडेक्स पूरे दिन 25,750–25,850 की रेंज में ट्रेड करता रहा। करेक्शन के बावजूद निफ्टी 20DMA से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इससे रिकवरी की संभावना बनी हुई। ऊपर की तरफ,26,000 पर रेजिस्टेंस बना हुआ है। नीचे की तरफ 25,750-25,500 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि AI से होने वाली दिक्कतों को लेकर बढ़ती चिंताओं और US में जॉब डेटा और बेरोज़गारी दर के मज़बूत होने की वजह से US फेड के रेट कट की उम्मीदें घटी है। इसके चलते आज IT इंडेक्स में भारी गिरावट आई,जिससे इन्वेस्टर्स का सेंटिमेंट खराब हुआ। IT सेक्टर को लेकर कमज़ोर सेंटिमेंट के साथ ही US और ईरान के बीच चल रहे जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से इन्वेस्टर आगे सावधानी बरतने के लिए मजबूर हो सकते हैं।
HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने कहा कि निफ्टी अपना अपट्रेंड बनाए हुए है और अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके लिए 26,000 के लेवल के पास तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है। इससे ऊपर जाने पर इंडेक्स 26,373 के अपने रिकॉर्ड हाई तक पहुंच सकता है। नीचे की तरफ, 25,700-25,780 ज़ोन से सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी अपने हाई के पास ठंडा हो रहा है। असल में हाल की तेजी के बाद यह एक अच्छी राहत भरी सांस ले रहा है। यह पिछले ब्रेकआउट ज़ोन के ऊपर स्थिर है,जिससे अभी के लिए बुलिश सेटअप बना हुआ है। RSI फ्लैट हो गया है लेकिन अभी ये बेयरिश नहीं हुआ है। 60,000 के लवेल पर करीब से नज़र रखें। यह सपोर्ट के अहम लेवल है। अगर हम वॉल्यूम के साथ 61,000 का लेवल पार कर लेते हैं, तो तेजा का अगला दौर शुरू होगा। बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट 60000 पर और रेजिस्टेंस 61000 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com