
Weekly TRP Report: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते टीआरपी को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. अब बार्क इंडिया की तरफ से साल 2026 के पांचवें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. जो शो पिछड़ते नजर आ रहे थे, उन्होंने वापसी कर ली है, जबकि कुछ बड़े नामों की रेटिंग में गिरावट साफ दिख रही है.
नंबर एक पर अनुपमा
सबसे बड़ी खबर ये है कि ‘अनुपमा’ ने एक बार फिर से नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. पिछले हफ्ते यह शो तीसरे नंबर पर खिसक गया था, लेकिन इस बार 2.2 की रेटिंग के साथ जोरदार वापसी करते हुए टॉप पर पहुंच गया है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस बार दूसरे नंबर पर आ गया है. बीते हफ्ते यह शो पहले नंबर पर था और उसने अनुपमा और नागिन 7 को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन इस बार इसकी रेटिंग में गिरावट देखने को मिली.
नागिन 7 तीसरे नंबर पर
‘नागिन 7’ की हालत भी कुछ खास अच्छी नहीं दिख रही. शानदार शुरुआत करने वाला यह शो पहले हफ्ते नंबर 1 पर था, लेकिन अब इसकी रेटिंग गिरती जा रही है. इस बार यह सीधा तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.
वसुधा चौथे नंबर पर
चौथे नंबर पर जी टीवी का शो ‘वसुधा’ बना हुआ है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इस सीरियल को 1.9 की रेटिंग मिली है और इसमें निशी सक्सेना की एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
तुम से तुम तक
पांचवें नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ ने अपनी जगह बनाई है. अनु और आर्यवर्धन की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, जिसकी वजह से शो को लगातार प्यार मिल रहा है.
गंगा माई की बेटियां
छठे नंबर पर ‘गंगा माई की बेटियां’ है. मां और बेटियों की भावनात्मक कहानी पर आधारित यह शो लोगों के दिल को छू रहा है और अच्छी टीआरपी बटोर रहा है.
लाफ्टर शेफ्स 3
सातवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ ने एंट्री ली है. यह शो अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है और टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.
आठवें नंबर पर उड़ने की आशा
वहीं ‘उड़ने की आशा’ की रेटिंग में लगातार गिरावट आ रही है. एक समय टॉप 3 में रहने वाला यह शो इस बार आठवें नंबर पर खिसक गया है.
नौवे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हाल भी कुछ खास अच्छा नहीं है. मेकर्स ने लीप का सहारा लिया, लेकिन इसका फायदा रेटिंग में नजर नहीं आया. यह शो इस बार नौवें नंबर पर पहुंच गया है.
मिस्टर एंड मिसेस परशुराम
टॉप 10 की लिस्ट में नया नाम ‘मिस्टर एंड मिसेस परशुराम’ का जुड़ा है. नए शो ने कम समय में ही दर्शकों का भरोसा जीत लिया है और सीधे दसवें नंबर पर अपनी जगह बना ली है.
यह भी पढे़ं: एडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी ‘O’Romeo’, क्या वैलेंटाइन डे बदल देगा फिल्म की किस्मत?
The post टीआरपी में फिर छाया ‘अनुपमा’, ‘ये रिश्ता’ की हालत खराब, देखें रिपोर्ट appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com