Dhurandhar 2 का सीन देखकर चौंकीं रूपाली गांगुली, कहा- हर फ्रेम कमाल है

Dhurandhar 2: साल 2025 के आखिरी महीने में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राजपाल यादव, सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ने दर्शकों को अपने सीट से बांधे रखा. अब दर्शक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देखने के लिए उत्साहित है. धुरंधर 2 का कुछ हिस्सा अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने देख लिया है. रूपाली ने जो बात फिल्म को लेकर बताया, उसे जानकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी. दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रूपाली गांगुली ने ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कहा?

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, मैंने ‘धुरंधर’ दो बार थियेटर में देखा. क्या फिल्म है. मैं दूसरे पार्ट के आने का इंतजार नहीं कर सकती और कल मैंने दूसरे पार्ट के कुछ हिस्से भी देखे. विजय गांगुली (रूपाली के भाई) कुछ एडिट कर रहा था और हम वीडियो कॉल कर रहे थे. वह कह रहा था कि यह शॉट देखो, यह शॉट देखो. क्या शॉट था और मैंने उससे कहा कि वह इसे फिर से रिवाइंड करे और मुझे फिर से दिखाए. हर फ्रेम कमाल का है.”

पहले पार्ट के गाने ने मचाई थी धूम

‘धुरंधर’ के पहले भाग में अक्षय खन्ना की एंट्री फ्लिपराची के अरबी ट्रैक ‘FA9LA’ पर हुई थी. वहीं डांस नंबर ‘शरारत’ भी खूब चर्चा में रहा. इन दोनों सीक्वेंस को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया था.

कब होगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर लॉन्च?

हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का एक गाना फरवरी में रिलीज किया जा सकता है. 5 मार्च को इसका ट्रेलर लॉन्च मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होने की संभावना है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: कपिल को मारती-पीटती है कृति, प्रेम के करीब जाने की कोशिश करेगी प्रेरणा

The post Dhurandhar 2 का सीन देखकर चौंकीं रूपाली गांगुली, कहा- हर फ्रेम कमाल है appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com