[LIVE] Bangladesh Election 2026 Voting: बांग्लादेश में चुनाव आज, BNP या इस्लामी जमात… किसकी बनेगी सरकार? 13 करोड़ वोटर्स करेंगे तय

Bangladesh Election 2026 Voting LIVE Updates: शेख हसीना की सरकार के पतन के डेढ़ साल बाद बांग्लादेश में आज आम चुनाव हो रहे हैं। 43000 पोलिंग बूथों पर वोटिंग भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और कल 13 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान ईवीएम नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से होगा और एक साथ 2 वोट पड़ेंगे, जिनमें से एक संसदीय चुनाव के लिए और दूसरा रेफरेंडम के लिए होगा।

चुनावी रण में उतरी हैं ये 59 पार्टियां

बता दें कि बांग्लादेश के आम चुनाव में 59 रजिस्टर्ड पार्टियां किस्मत आजमा रही हैं। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसकी 10 पार्टियों के गठबंधन और शफीकुर रहमान के नेतृत्व वाली जमात-ए-इस्लामी (JIB) और उसकी 11 पार्टियों के गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। JIB से अलग होकर इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश भी चुनाव लड़ रहा है।

—विज्ञापन—

वहीं शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव के लिए अयोग्य करार दिया गया है। वहीं आवामी लीग का सहयोगी दल जातीय पार्टी जीएम कादर के नेतृत्व में 18 पार्टियों के गठबंधन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (NDF) के साथ चुनाव लड़ रहा है. काजी सज्जाद जहीर चंदन के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक यूनाइटेड फ्रंट (DUF) का लेफ्ट गठबंधन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश (CPB) और सोशलिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश (SPB) चुनाव लड़ रहा है।

चुनावी रण में उतरे हैं 2028 उम्मीवार

बता दें कि बांग्लादेश के चुनावी रण में 2028 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। BNP गठबंधन 288 सीटों पर और JIB गठबंधन 298 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इस्लामिक आंदोलन की साख 253 सीटों पर दांव पर लगी है। 2028 उम्मीदवारों में से 249 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। ऐसे में आज बांग्लादेश में मतदान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com