
IOL Chemicals Q3 Results: दवा कंपनी IOL Chemicals and Pharmaceuticals Ltd ने 11 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग स्थिर रहा और 20.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यानी मुनाफे में बढ़त नहीं दिखी, लेकिन गिरावट भी नहीं आई।
रेवेन्यू और EBITDA में सुधार
IOL Chemicals का रेवेन्यू 11% बढ़कर 580.4 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 523.3 करोड़ रुपये था। इससे साफ है कि कंपनी की बिक्री में सुधार हुआ है।
EBITDA भी 22% बढ़कर 57.2 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 47 करोड़ रुपये था। मार्जिन के स्तर पर भी हल्का सुधार दिखा। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 9.9% रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 8.9% था।
1 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड
IOL Chemicals ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह 50% के बराबर है।
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 फरवरी 2026 तय की गई है। पात्र शेयरधारकों को घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा।
11.21 करोड़ का एकमुश्त
31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि के वित्तीय नतीजों में कंपनी ने 11.21 करोड़ रुपये का एकमुश्त खर्च भी दर्ज किया है।
यह असर मुख्य रूप से 21 नवंबर 2025 को चार लेबर कोड की अधिसूचना के बाद वेतन की परिभाषा में बदलाव के कारण आया है।
शेयर प्राइस में गिरावट
IOL Chemicals का शेयर बुधवार को NSE पर 7.35% गिरकर 75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 16.89% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 1.79% का मामूली रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.20 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com