
Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है. हाल ही में टीवी पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कर चुकी भोजपुरी फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ अब यूट्यूब पर भी रिलीज होने जा रही है. जिन दर्शकों से यह फिल्म टीवी पर मिस हो गई थी, उनके लिए अब इसे देखने का शानदार मौका मिलने वाला है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के यूट्यूब प्रीमियर का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है.
View this post on Instagram
फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि पूरी भोजपुरी फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ का यूट्यूब प्रीमियर 14 फरवरी, शनिवार सुबह 8 बजे होगा. दर्शक इस फिल्म को B4U भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे.
कहानी में है समाज से जुड़ा मजबूत संदेश
फिल्म की शुरुआत साहब पांडेय से होती है, जिसकी शादी बचपन में ही संजना से तय हो जाती है. समय बीतता है और जब बड़े होकर दोबारा शादी की बात आती है, तब साहब पांडेय को पता चलता है कि संजना शारीरिक रूप से विकलांग है. यह जानकर वह न सिर्फ शादी से पीछे हट जाता है, बल्कि संजना और उसके माता-पिता का अपमान भी करता है. इस घटना के बाद संजना की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. वह इस अपमान को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाकर वह पढ़ाई और मेहनत में लग जाती है. सालों की मेहनत के बाद संजना एक दिन जिला कलेक्टर बन जाती है. यहीं से फिल्म की कहानी एक जबरदस्त मोड़ लेती है.
दमदार स्टारकास्ट और मजबूत टीम
फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ को IVY एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने रामा प्रसाद प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है. फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय के साथ विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस जैसे कई अनुभवी कलाकार भी दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जबकि इसकी कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म का कॉन्सेप्ट संदीप सिंह का है. सामाजिक सोच, इमोशन और मजबूत अभिनय से सजी यह फिल्म यूट्यूब पर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी.
ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि से पहले अंकुश राजा ने बनाया भक्ति माहौल, रिलीज हुआ ‘सिया का मिलन’ गीत
ये भी पढ़ें: रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिवानी सिंह के ‘राजा जी त रंगवा डाल दिहले’ ने लूटी महफिल
The post नोट कर लें तारीख, टीवी के बाद यूट्यूब पर दस्तक दे रही हैं सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म कलेक्टर साहिबा appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com