Munawar Faruqui In The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें ड्रामा और दिलचस्प होता जा रहा है. शो की शुरुआत से ही एक नाम ऐसा है, जो घर के अंदर बार-बार चर्चा में रहा वो है मुनव्वर फारूकी का. कंटेस्टेंट्स की बातचीत में उनका जिक्र लगातार सुनने को मिलता रहा, जिससे दर्शकों के बीच भी एक्साइटमेंट बनी हुई थी कि आखिर वह शो में आएंगे या नहीं.
मुनव्वर ने खुद कर दिया क्लियर

अब इन तमाम अटकलों पर खुद मुनव्वर ने विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह ‘द 50’ का हिस्सा बनने के लिए लायन मेंशन पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर पहले एक तस्वीर और फिर वीडियो शेयर कर उन्होंने अपनी मौजूदगी की पुष्टि की, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
घर के अंदर माहौल काफी गर्म
मुनव्वर 10 फरवरी 2026 को एक खास टास्क के लिए शो के सेट पर पहुंचे थे. उनकी एंट्री ऐसे वक्त पर हुई है जब घर के अंदर पहले से ही माहौल काफी गर्म है और कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और टकराव खुलकर सामने आ रहे हैं. प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न जैसे प्रतिभागी पहले ही कई बार उनका नाम ले चुके हैं, ऐसे में अब उनकी असली मौजूदगी कहानी में नया मोड़ ला सकती है.
बिग बॉस से अपनी पहचान बना चुके हैं मुनव्वर
बता दें, बिग बॉस से पहचान बना चुके मुनव्वर फारूकी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी तेज सोच व अलग अंदाज उन्हें बाकी से अलग बनाता है. माना जा रहा है कि उनका यह छोटा सा विजिट भी शो में एक नया ट्विस्ट ला सकता है. हालांकि टास्क की पूरी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनकी एंट्री ने शो को लेकर चर्चा और तेज कर दी है.
यह भी पढ़ें: 69 की उम्र में एक्शन मोड में लौटे अनिल कपूर, ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज
The post ‘द 50’ में मुनव्वर फारूकी की एंट्री, लायन मेंशन पहुंचते ही चढ़ा शो का पारा appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com