
IRCON Q3 Results: रेलवे सेक्टर से जुड़ी सरकारी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी IRCON International Ltd ने 11 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट 99.9 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के 86.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.97% ज्यादा है।
तिमाही के दौरान इरकॉन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.9% घटकर 2,119 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 2,612.8 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफा बढ़ा, लेकिन आय में गिरावट देखने को मिली।
EBITDA और मार्जिन में सुधार
EBITDA 29.6% बढ़कर 157.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 131.9 करोड़ रुपये था। मार्जिन में भी सुधार हुआ है। Q3 में EBITDA मार्जिन 7.5% रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5.1% था।
तीसरी तिमाही में प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 134.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 131.8 करोड़ रुपये था। इस तिमाही के लिए प्रति शेयर आय (EPS) 1.07 रुपये रही।
नौ महीने का प्रदर्शन कैसा रहा
31 दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी की कुल आय 6,210.8 करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल की समान अवधि में 7,615.8 करोड़ रुपये थी। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 5,882 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले में यह 7,347.5 करोड़ रुपये था।
EBITDA 890.2 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 14.3% रहा। पिछले साल इसी अवधि में EBITDA 918.6 करोड़ रुपये था। नौ महीनों में PBT 518.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 676 करोड़ रुपये था। नेट प्रॉफिट 400.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 516.1 करोड़ रुपये था।
इरकॉन की ऑर्डर बुक और डिविडेंड
इरकॉन की 31 दिसंबर 2025 तक कुल ऑर्डर बुक 23,801 करोड़ रुपये रही। इसमें 17,781 करोड़ रुपये रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। हाईवे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा 4,297 करोड़ रुपये है, जबकि अन्य प्रोजेक्ट्स 1,723 करोड़ रुपये के हैं।
इरकॉन के बोर्ड ने FY26 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 1.20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।
इरकॉन के शेयरों का हाल
IRCON International Ltd का बुधवार को BSE पर शेयर 2.13% गिरकर 156.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 7.27% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 13.02% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 5 साल में इसने 193% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 14.71 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com