DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल

बॉलीवुड के किंग कहे जाने अभिनेता शाहरुख खान को रोमांस किंग भी कहा जाता है. शाहरुख खान की फिल्मों ने 90 के दशक से ही लोगों को रोमांस का एक नया की रूप दिखाया है. शाहरुख की फिल्मों ने लोगों को सिखाया है कि रोमांस केवल एक दूसरे से प्यार भरी बातें ही नहीं होतीं, बल्कि अपने पार्टनर की केयर करना, उसको खुश रखना यहां तक कि उसकी खुशी की खातिर उससे दूर चले जाना भी प्यार है. ऐसे में वैलेंटाइंस डे के मौके पर हम आपको शाहरुख की 8 सबसे रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट दिखाने वाले हैं, लेकिन फिक्र मत कीजिए इसमें DDLJ के अलावा कई फिल्में हैं.

कभी हां कभी ना

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल

शाहरुख खान के शुरुआती करियर की इस फिल्म में शाहरुख का किरदा सुनील काफी रोमांटिक था. सुनील एना से प्यार करता था और उसे पटाने के लिए हर हद तक चला जाता था. लेकिन अंत में एना को किसी और से प्यार होता है और सुनील उसे छोड़ देता है. इस फिल्म का गाना ‘ए काश के हम’ बहुत प्यारा लगता है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पहेली

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल
रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘पहेली’ में एक्टर का किरदार बेहद रोमांटिक रहा है. शाहरुख इस फिल्म में डबल रोल में थे जिसमें से एक भूत था और एक इंसान. एक भूत तो लाची नाम की लड़की से प्यार हो जाता है और वो उसके पति का रूप लेकर उसके साथ रहने लगता है. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

वीर जारा

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा स्टारर ये फिल्म बहद रोमांटिक होने के साथ ही बहुत प्यारी भी है. इस फिल्म का हर एक गाना दिल को छू लेने वाला है. इस फिल्म में प्यार की एक अलग ही परिभाषा बताई गई है. ये फिल्म आप प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स दोनों में से किसी भी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

मोहब्बतें

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल
शाहरुख खान की ये फिल्म थोड़ी अंडररेटेड कही जा सकती है. लेकिन ये फिल्म प्यार की परिभाषा सिखाने के लिए एकदम परफेक्ट है. इस फिल्म में शाहरुख का किरदार अपने मर चुकी प्रेमिका के पिता को प्यार का मतलब सिखाने आता है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

दिल से

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल
1998 में रिलीज हुई ये फिल्म वैसे तो एक अलग ही टॉपिक पर बनी है. लेकिन इस फिल्म में आप शाहरुख को एक लड़की के प्यार में दीवाना होते देख सकते हैं. ये फिल्म जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

दिल तो पागल है

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल
यशराज बैनरतले बनी ये इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर नजर आए थे. ये एक लव ट्राएंगल फिल्म है जिसमें निशा को राज से प्यार रहता है, राज को पूजा से और पूजा इससे बेखबर रहती है. ये बहुत ही प्यारी फिल्म है आप इसे नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

कल हो ना हो

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल
इस फिल्म को देखते ही आपके आंसू ना निकल आएं तो आप समझ लीजिए कि आपके अंदर इमोशंस की कमी है. ये फिल्म प्यार का एक अलग मतलब सिखाती है. अमन जो नैना से बेहद प्यार करता है लेकिन उसे टूटते हुए नहीं देख सकता. अमन एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित है ऐसे में वो नैना को रोहित और नैना की जोड़ी बनाता है. इस फिल्म के सारे गाने बहुत प्यारे हैं. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

चलते चलते

DDLJ नहीं! शाहरुख खान की ये 8 रोमांटिक फिल्में देखें पार्टनर के साथ, वैलेंटाइन वीक बनेगा स्पेशल
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर ये फिल्म प्यार- शादी और फिर दूरियों की दास्तान दिखाती है. कैसे प्यार में रहते हुए दो लोग शादी तो कर लेते हैं लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद सारा प्यार छूमंतर हो जाता है. क्योंकि शादी से पहले का प्यार और शादी के बाद के प्यार में बहुत फर्क होता है. ऐसे में ये फिल्म तो पार्टनर के साथ जरूर देखना चाहिए. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Read More at www.abplive.com