
Ankush Raja Bhakti Geet: साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी और इसी के साथ देशभर में शिव भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. हर तरफ मंदिरों में भजन-कीर्तन, शिव आराधना और धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. इसी बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक खास और भावनाओं से भरा भक्ति गीत सामने आया है, जिसने भक्तों का दिल जीत लिया है. भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर अंकुश राजा ने अपना नया भजन ‘सिया का मिलन’ रिलीज किया है, जो भगवान राम और माता सीता की शादी को बहुत ही सुंदर तरीके से पेश करता है.
गाने की खासियत
‘सिया का मिलन’ सिर्फ एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, प्रेम और मर्यादा को दर्शाता है. गाने में राम-सीता की शादी को बेहद सादगी और गहराई के साथ दिखाया गया है. गीत सुनते ही मन अपने आप भक्ति में डूब जाता है. महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर पर यह भजन भक्तों के लिए खास तोहफा साबित हो रहा है. अंकुश राजा की गायकी ने दर्शकों के दिल को छू लिया है. गाने के बोल गर्दा सियादिह ने लिखे हैं और संगीत की गोविंद ओझा ने तैयार किया है, जो इस भजन की आत्मा को और भी मजबूत बनाता है.
गाने को मिले इतने व्यूज
भजन का संगीत शांत, मधुर और भक्तिमय है, जो सुबह की पूजा से लेकर संध्या आरती तक हर समय सुना जा सकता है. ‘सिया का मिलन’ को अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे रिलीज होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस गाने को खबर लिखे जाने तक 29 हजार से ज्यादा बार सुना जा चुका है. अगर आप भी भक्ति गीत सुनना पसंद करते हैं, तो ‘सिया का मिलन’ जरूर सुनें, यह भजन आपके मन को शांति और भक्ति से भर देगा.
ये भी पढ़ें: रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिवानी सिंह के ‘राजा जी त रंगवा डाल दिहले’ ने लूटी महफिल
The post महाशिवरात्रि से पहले अंकुश राजा ने बनाया भक्ति माहौल, रिलीज हुआ ‘सिया का मिलन’ गीत appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com