
यूएसटीआर द्वारा शेयर किया गया भारत का मैप
वाशिंगटन: अमेरिका ने पीओके और ऑक्साई चिन के मामले पर अपना स्टैंड बदल लिया है। बता दें कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान होने के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें भारत का एक नक्शा दिखाया गया था। इसमें जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी शामिल है, साथ ही ऑक्साई चिन क्षेत्र भी शामिल है, जिस पर चीन अपना नियंत्रण रखता है। अब इस पोस्ट को यूएसटीआर ने हटा लिया है।
भारत का हिस्सा है पीओके और ऑक्साई चिन
पूरी दुनिया जानती है कि पीओके और ऑक्साई चिन भारत का हिस्सा है। पिछले सप्ताह जब अमेरिका और भारत ने व्यापार पर द्विपक्षीय अंतरिम समझौते का ऐलान किया तो यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के कार्यालय ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर भारत के इस मैप को शेयर किया। इस नक्शे में जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) शामिल है, को भारत का क्षेत्र दिखाया गया था। इसी तरहचीन द्वारा दावा किए जाने वाले अक्साई चिन क्षेत्र को भी भारतीय क्षेत्र का हिस्सा दिखाया गया था। अब यूएसटीआर ने भारत का नक्शा दिखाने वाली वह विशिष्ट पोस्ट एक्स हैंडल से हटा ली है।
भारत हमेशा पीओके और ऑक्साई चिन को अपना मानता है
जिस मैप में यूएसटीआर द्वारा जारी भारत के नक्शे में पीओके और ऑक्साई चिन समेत जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया था। नई दिल्ली ने भी लगातार जोर दिया है कि जम्मू और कश्मीर का पूरा संघ राज्य क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा। भारत यह भी दावा करता है कि ऐतिहासिक दावों और पिछले समझौतों के आधार पर अक्साई चिन उसका अभिन्न क्षेत्र है। पहले, चीन द्वारा जारी “मानक नक्शे” में देश ने अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन क्षेत्र, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर दावा किया था। भारत और अमेरिका ने शुक्रवार रात घोषणा की कि उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक ढांचा तैयार किया है, जिसके तहत दोनों पक्ष कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेंगे ताकि द्विपक्षीय व्यापार बढ़े।
यह भी पढ़ें
क्या है अमेरिका-कनाडा की ब्रिज कंट्रोवर्सी, ट्रंप क्यों करने जा रहे प्रोजेक्ट परमिट में संशोधन; जानें पूरा मामला
सोमालिया के समुद्र में हुई पैसेंजर प्लेन की क्रैश लैंडिंग, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
Latest World News
Read More at www.indiatv.in