Stocks to Watch: दो स्टॉक्स की लिस्टिंग; Titan, Apollo Hospitals, Ather Energy और BHEL समेत इन पर रखें नजर – stocks to watch today apollo hospitals titan ather energy bhel ion exchange tvs supply heg torrent power jubilant foodworks eicher motors in focus on 11 february sensex nifty

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी रौनक के संकेत मिल रहे है। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को 10 फरवरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 208.17 प्वाइंट्स यानी 0.25% की बढ़त के साथ 84,273.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 67.85 प्वाइंट्स यानी 0.26% के उछाल के साथ 25,935.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, अशोक लेलैंड, आरे ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, अमागी मीडिया लैब्स, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया, अवंती फीड्स, केयर रेटिंग्स, कैरारो इंडिया, डिविस लैबोरेटरीज, गोदरेज इंडस्ट्रीज, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया), मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, पतंजलि फूड्स, टीबीओ टेक और यात्रा ऑनलाइन आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के रिजल्ट पेश

Titan Company Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 60.8% बढ़कर ₹1,684 करोड़ और रेवेन्यू 43.3% उछलकर ₹25,416 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स के चलते इस पर ₹152 करोड़ का असर पड़ा।

Apollo Hospitals Enterprise Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो हॉस्पिटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 34.9% बढ़कर ₹502.3 करोड़ और रेवेन्यू 17.2% उछलकर ₹6,477.4 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स के चलते इस पर ₹19.2 करोड़ का असर पड़ा। कंपनी ने हर शेयर पर ₹10 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Eicher Motors Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.4% बढ़कर ₹1,420.6 करोड़ और रेवेन्यू 23% उछलकर ₹6,114 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स के चलते इस पर ₹55.5 करोड़ का असर पड़ा।

Grasim Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.4% बढ़कर ₹1,036.6 करोड़ और रेवेन्यू 25.3% उछलकर ₹44,312 करोड़ पर पहुंच गया।

Britannia Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.1% बढ़कर ₹682.1 करोड़ और रेवेन्यू 8.2% उछलकर ₹4,969.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक NIIF (नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड II) एथर एनर्जी में 1.92% तक की हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए ₹533.5 करोड़ में बेच दी।

Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)

सरकार ने 11-12 फरवरी को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल के 10.44 करोड़ इक्विटी शेयर (3% इक्विटी) बेचने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन के तहत 6.96 करोड़ शेयर (2% इक्विटी) अतिरिक्त बेचने का विकल्प भी है। इसके लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹254 तय किया गया है। इसके अलावा कंपनी को भेल और कोल इंडिया की ज्वाइंट वेंचर भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स (बीसीजीसीएल) से ₹2800 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है।

Tata Motors Commercial Vehicle

टाटा मोटर्स कमर्शियल वेईकल्स की इंडोनेशियाई सहायक कंपनी को पूरे इंडोनेशिया में तैनाती के लिए 70,000 योद्धा और अल्ट्रा टी 7 गाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। इनका इस्तेमाल खेती से जुड़ी गतिविधियों और गांवों में राशन पहुंचाने में किया जाएगा।

आयन एक्सचेंज इंडिया की ओमान में स्थित सहायक कंपनी आयन एक्सचेंज एंड कंपनी एलएलसी को पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान से ₹1730 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह 20 वर्षों के लिए है और इसके तहत पोर्टेबल वाटर फैसिलिटी और सीवेज ट्रीटमेंट फैसिलिटी बनाने, इसे चलाने और मेंटेन रखने का काम मिला है।

हाईव इंफ्रास्ट्रक्चर को मुंडका फी प्लाजा पर यूजर फी कलेक्ट करने के लिए ₹64.68 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

टाटा कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने सिद्धार्थ मुंद्रा को 23 फरवरी से टाटा कम्युनिकेशंस का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ)-डेजिनेट नियुक्त किया है। वह 1 मई से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी का पद संभालेंगे।

करुणाकरण मोहनसुंदरम के 17 फरवरी से सीएफओ पद से इस्तीफे के बाद शॉपर्स स्टॉप के बोर्ड ने पंकज चतुर्वेदी को 1 अप्रैल से कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।

बल्क डील्स

Welspun Specialty Solutions

डोवेटेल इंडिया फंड ने वेल्सपन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस के 35.52 लाख शेयर (0.53% इक्विटी) ₹14.92 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं हनुमान फ्रेट एंड कैरियर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 0.53% हिस्सेदारी (35.5 लाख शेयर) ₹14.91 करोड़ में बेचकर घटा दी है। दोनों सौदे प्रति शेयर ₹42 के भाव पर हुए। दिसंबर 2025 तक हनुमान फ्रेट एंड कैरियर्स की वेल्सपन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस में 1.32% इक्विटी हिस्सेदारी थी।

स्कैन हेल्प टेक्नोलॉजीज ने बार्ट्रोनिक्स इंडिया के 16.03 लाख शेयर (0.52% हिस्सेदारी) ₹12.16 के भाव पर ₹1.95 करोड़ में बेचे हैं। इसके साथ स्कैन हेल्प इस महीने में बार्ट्रोनिक्स इंडिया में कुल 1.92% हिस्सेदारी बेच चुकी है। दिसंबर 2025 तक कंपनी में इसकी 4.56% हिस्सेदारी थी।

Industrial Investment Trust

प्रमोटर निंबस इंडिया ने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में प्रति यूनिट ₹141.11 के भाव पर 2.01 लाख यूनिट (0.89% हिस्सेदारी) ₹2.8 करोड़ में खरीदी है। इससे पहले इसने पिछले कारोबारी सत्र में 2.01 लाख यूनिट और खरीदी थी।

आज ग्रोवर ज्वेल्स और ब्रांडमन रिटेल की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

हीरो मोटोकॉर्प, एएसएम टेक्नोलॉजीज, ऑस्टियर सिस्टम्स, कमिंस इंडिया, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज, एफडीसी, जेबी केमिकल्स एंड फार्मा, पेज इंडस्ट्रीज, रेल विकास निगम, यूएनओ मिंडा के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स, सूर्यो फूड्स एंड इंडस्ट्रीज और एवीआई पॉलीमर्स के राइट्स तो एम्बेसी ऑफिस पार्क्स आरईआईटी के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।

सम्मान कैपिटल और सेल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com