Promise Day 2026: ‘मैं तुम्हारे साथ हूं’ सिर्फ आज नहीं हमेशा, पार्टनर से करें ये छोटे-छोटे वादे

Promise Day 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
Promise Day 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को समय देना आसान नहीं है। ऑफिस और घर परिवार के जिम्मेदारियों में कई बार इंसान इतना व्यस्त हो जाता है कि एक दूसरे से बात करने, उनकी जरूरतों को समझने और एक दूसरे का साथ देने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ खास दिनों को आप यादगार बना सकते हैं। Promise Day पर आप अपने पार्टनर के साथ कभी न पूरे होने वाले बड़े-बड़े वादे करने की बजाय रोज आसानी से पूरे किए जाने वाले कुछ वादे करें। अपने पार्टनर को अहसास दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे, चाहे हालात जैसे भी हों। आज ये कहने का मौका है कि ‘मैं तुम्हारे साथ हूं’, सिर्फ आज नहीं बल्कि हमेशा।

प्रॉमिस डे पर करें ये वादे (Promise Day 2026) 

Promise Day 2026 पर आप अपने पार्टनर से कई तरह के वादे कर सकते हैं। जैसे- हर मुश्किल में साथ निभाने का वादा, एक-दूसरे की इज्जत करने का वादा, गुस्से में भी प्यार न छोड़ने का वादा या फिर हर दिन रिश्ते को थोड़ा और बेहतर बनाने का वादा। ये वादे रिश्ते को गहराई देते हैं और पार्टनर को खास महसूस कराते हैं।

साथ डिनर करना- कई बार वर्किंग पार्टनर एक दूसरे के साथ खाना खाना भी बंद कर देते हैं। आप अपने पार्टनर से वादा करें कि दिनभर थक हार कर जब शाम को घर आएंगे तो साथ में चाय पीएंगे और डिनर टेबल पर हम सभी परिवार के साथ खाना खाएंगे।

बात करना बंद न करना- कई बार लड़ाई झगड़े के बाद पार्टनर एक दूसरे से बात करना बंद कर देते हैं। इससे बात और बड़ी हो जाती है और रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। चाहे जितनी भी लड़ाई हो या आपसी मतभेद हों, ये वादा करें कि आप दोनों एक दूसरे से बात करना बंद नहीं करेंगे।

क्वालिटी टाइम स्पेंड करना- एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का वादा करें। ये कुछ भी हो सकता है। जैसे मिलकर घर का काम करेंगे। मिलकर साथ में कोई फिल्म या सीरीज देखेंगे। मिलकर वर्कआउट करेंगे या कुकिंग करेंगे। साथ में कहीं घूमने जाएंगे। इससे रिश्ता मजबूत होगा और प्यार बढ़ेगा।

एक दूसरे की बातें सुनना और समझना- कई बार हम अपने ऑफिस या काम में इतने परेशान रहते हैं लेकिन घर में वो बातें शेयर नहीं करते हैं। जिससे रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। इसलिए आप अपने पार्टनर से वादा करें कि आप एक दूसरे से हर तरह की बातें खुलकर करेंगे। अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगे और एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और मुश्किल वक्त में एक दूसरे का मजबूती से साथ देंगे।

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in