देश के स्टार क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे. इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने बेटे अर्जुन और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक की शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया.
परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सचिन तेंदुलकर
Last February, Hon’ble President Smt. Droupadi Murmu ji graciously hosted us at Rashtrapati Bhavan.
We relived some of those cherished memories when we met the President today to invite her to Arjun and Saaniya’s wedding. Thank you for your warm wishes, Hon’ble President.… pic.twitter.com/oZA4nZmzfo
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 10, 2026
सचिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में शेयर किया. सचिन तेंदुलकर ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘पिछले साल फरवरी महीने में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने हमें पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया था. आज जब हमने राष्ट्रपति जी से मुलाकात की और उन्हें अर्जुन और सानिया की शादी का निमंत्रण दिया, तो हमने उन खूबसूरत यादों को एक बार फिर से ताजा किया.’ अंत में उन्होंने कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति.
अमित शाह को दिया बेटे की शादी का न्योता
We cordially invited Hon’ble Home Minister Shri @AmitShah ji to Arjun and Saaniya’s wedding.
Thank you for the warmth extended to our family, we deeply appreciate your kind wishes. pic.twitter.com/IfcNIms6qK
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 10, 2026
सचिन तेंदुलकर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें अर्जुन और सानिया की शादी में आने का न्योता दिया. उन्होंने एक अन्य X पोस्ट में कहा, ‘हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित किया है. हमार परिवार के इतने प्यार से स्वागत करने के लिए धन्यवाद, हम आपकी शुभकामनाओं की प्रशंसा करते हैं.’
बेटे और होने वाली बहु के साथ राहुल गांधी से मिले सचिन
Our family had the opportunity to meet Shri @RahulGandhi ji and invite him to Arjun-Saaniya’s wedding. pic.twitter.com/StdMKtaapq
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 10, 2026
वहीं, उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें भी शादी का न्योता दिया. उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘हमारे परिवार को राहुल गांधी जी से मिलने और उन्हें अर्जुन और सानिया के विवाह का निमंत्रण देने का मौका मिला.’
सचिन तेंदुलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने के लिए अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया चंडोक के साथ पहुंचे थे.
(रिपोर्ट- आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Read More at www.abplive.com