लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के क्या हालात थे? कोई पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मना सकते थे। कोई सुरक्षित नहीं था। हर तीसरे-चाथे दिन किसी ने किसी शहर और जिले में कर्फ्यू लग जाता था। किसी भी गरीब के जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था लेकिन सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई।
पढ़ें :- जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे…सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार
उन्होंने आगे कहा, अब प्रदेश में कोई आराजकत्ता नहीं हो रही है। बड़े-बड़े पर्व और त्योहार हो रहे हैं। सुरक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है, जो भी सुरक्षा में बाधक बनेगा, कानून को ठेंगा दिखाएगा, तो कानून उसको ऐसा मजा चखाएगा कि उसकी आने वाली सात पीढ़ियां याद करेंगी। साथ ही कहा, स्वतंत्र भारत में वर्ष 1947 से सरकारें हैं, लेकिन गरीबों के मकान नहीं बन पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब आए तब प्रदेश के 60 लाख गरीबों को एक-एक आवास हम लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में दिया।
सुरक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है,
जो भी सुरक्षा में बाधक बनेगा, कानून को ठेंगा दिखाएगा, तो कानून उसको ऐसा मजा चखाएगा कि उसकी आने वाली सात पीढ़ियां याद करेंगी… pic.twitter.com/ZGZnFgsgJo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 10, 2026
पढ़ें :- UP News : मथुरा में सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी, एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, पुलिस जांच में जुटी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, भाजपा सरकार रुकने वाली नहीं है। ये सरकार जितना बोलती उतना करती है। उतना ही बोलती है जितना करती है। जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है। हम अपनी विरासत को यूं ही मजबूत करेंगे। याद करिए 500 साल बाद अयोध्या में गौरवपूर्ण क्षण आया।
उन्होंन आगे कहा कि, कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानोगे और कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे। कानून तोड़कर अगर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है जो कभी पूरा नहीं होने वाला है।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- दुश्मन आंख लगाए बैठा है, अगर बंट गए तो कटने के लिए रहना तैयार
Read More at hindi.pardaphash.com