
Goldi Yadav Bhojpuri Song Kekra Ke Dele Bada Dil: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री मशहूर सिंगर गोल्डी यादव एक बार फिर दर्शकों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं. गोल्डी की आवाज में गाया गया सुपरहिट गाना ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को अब तक 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दर्शकों का प्यार मिलने के बाद यह गाना भोजपुरी म्यूजिक के सबसे चर्चित गानों में शामिल हो गया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल त्रिपाठी नजर आती हैं, जो अपने खूबसूरती से फैंस को दिवाना बना रही है.
गाने का वीडियो
रिलीज के बाद से लगातार बढ़ी लोकप्रियता
‘केकरा के देले बाड़ा दिल’ रिलीज होते ही लोगों के बीच पसंद किया जाने लगा था. शुरुआत में गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिर धीरे-धीरे इसके व्यूज तेजी से बढ़ते चले गए. आसान बोल, मधुर म्यूजिक और रोमांटिक अंदाज की वजह से यह गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है.
गोल्डी यादव की आवाज ने जीता फैंस का दिल
इस गाने की सबसे बड़ी ताकत गोल्डी यादव की आवाज मानी जा रही है. उनकी सिंगिंग ने गाने में जान डाल दी है. वहीं वीडियो में नजर आ रही काजल त्रिपाठी की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं.
टीम के लिए बड़ी सफलता
5 करोड़ से ज्यादा व्यूज पूरे होना पूरी टीम के लिए बड़ी कामयाबी है. गाने की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है. लोग रील्स और शॉर्ट्स बना रहे हैं. फैंस कमेंट कर गाने और सिंगर की तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि गाना अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
गाने की पूरी टीम
- प्रोड्यूसर – रत्नाकार कुमार
- लिरिक्स – गौतम राय
- म्यूजिक – अभिषेक
- प्रोजेक्ट – नवरत्न पांडे
- डायरेक्टर – आशीष सत्यार्थी
- डीओपी – संतोष यादव और नवीन
- कोरियोग्राफर – अनुज मौर्या
- एडिटर – प्रवीन यादव
- डीआई – रोहित सिंह
- प्रोडक्सन – पंकज सोनी
- कम्पनी – वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी
यह भी पढ़ें: रिलीज हुआ शिल्पी राज का नया गाना ‘कइसा रंगवा डाला रे’, क्वीन शालिनी दिखी बेहद ग्लैमरस
The post गोल्डी यादव का 'केकरा के देले बाड़ा दिल', बना भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com