Block Deal: 1 साल 140% बढ़ा स्टॉक, अब होगी बड़ी ब्लॉक डील; शेयरों पर रहेगी नजर – ev stock in focus ather energy block deal niif to sell 1 92 percent stake after 140 percent one year rally

Block Deal: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy में बड़ी ब्लॉक डील होने वाली है। इसमें सरकारी फंड- नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) अपनी 1.92% तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

कितना होगा ब्लॉक डील का साइज

इस ब्लॉक डील का कुल साइज करीब ₹533.5 करोड़ हो सकता है। शेयरों की कीमत ₹705.7 से ₹727.55 प्रति शेयर के दायरे में तय की जा सकती है। ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस मौजूदा बाजार भाव से करीब 3% तक के डिस्काउंट पर रखा गया है।

तीसरी तिमाही में घाटे में बड़ी कमी

Ather Energy ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में अपने घाटे को काफी हद तक कम किया है। Q3 में कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹83.6 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह घाटा ₹197.6 करोड़ था।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 50% बढ़कर ₹953.6 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹635 करोड़ था। इस ग्रोथ के पीछे गाड़ियों की ज्यादा बिक्री और नॉन-व्हीकल रेवेन्यू का बढ़ता योगदान रहा।

सॉफ्टवेयर और सर्विस से बढ़ी कमाई

Ather की कुल कमाई में अब सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, चार्जिंग, एक्सेसरीज, स्पेयर पार्ट्स और सर्विस जैसे नॉन-व्हीकल रेवेन्यू का हिस्सा बढ़कर 14% हो गया है। इससे कंपनी की कमाई ज्यादा डायवर्सिफाइड होती दिख रही है।

मजबूत रेवेन्यू के साथ कंपनी के मार्जिन में भी बड़ा सुधार देखने को मिला। Q3FY26 में एडजस्टेड ग्रॉस मार्जिन (AGM) सालाना आधार पर 111% बढ़कर ₹251.3 करोड़ पहुंच गया। इंसेंटिव को हटाकर देखें तो AGM मार्जिन 23% रहा, जो सालाना आधार पर करीब 1,100 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त दिखाता है।

रिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मार्केट शेयर

तीसरी तिमाही में Ather Energy ने 67,851 यूनिट्स की बिक्री की, जो अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री है। यह सालाना आधार पर 50% की ग्रोथ को दर्शाता है।

इस दौरान कंपनी का पैन-इंडिया मार्केट शेयर बढ़कर 18.8% हो गया। फेस्टिव सीजन में Ather ने एक महीने में रिकॉर्ड 30,900 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जिससे उस महीने मार्केट शेयर करीब 20% तक पहुंच गया।

Ather Energy के शेयरों का हाल

Ather Energy का शेयर 10 फरवरी को बीएसई पर 0.02% की गिरावट के साथ ₹725.10 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने के दौरान स्टॉक में 72.56% की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 140% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 27.75 हजार करोड़ रुपये है।

Nifty Outlook: 26000 के ऊपर ब्रेकआउट पर नजर, जानिए 11 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com