माला बेचने से फिल्मी पर्दे तक, मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का टीजर रिलीज

The Diary Of Manipur Movie Teaser Out: महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा अब अपनी जिंदगी के नए अध्याय की ओर बढ़ चुकी हैं. जिन कजरारी आंखों और मासूम चेहरे ने कभी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता था, वही अब बड़े पर्दे पर कहानी कहने के लिए तैयार हैं. मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द मणिपुर डायरीज’ का टीजर रिलीज हो चुका है और इसकी पहली झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मोनालिसा के अभिनय और उनके बदले हुए अंदाज की चर्चा शुरू हो गई है. लोग उनकी सादगी और आत्मविश्वास की तारीफ करते नहीं थक रहे.

टीजर में मोनालिसा का अनोखा अवतार

टीजर की शुरुआत मोनालिसा से होती है, जहां उन्हें “मणिपुर की सबसे अकेली लड़की” बताया गया है. वह पूरे शहर में अकेले घूमती नजर आती हैं और प्रकृति के बीच खुद को महसूस करती हैं. उनके दोस्त इंसान नहीं, बल्कि पेड़, जानवर, तितलियां हैं. इन दृश्यों में मोनालिसा की मासूमियत साफ झलकती है.

टीजर में वह झरने के पास रोमांटिक अंदाज में भी दिखाई देती हैं, जहां उनकी अदाएं दर्शकों को आकर्षित करती हैं. वहीं कुछ दृश्यों में वह यह कहते हुए नजर आती हैं- “हम बहुत गरीब लोग हैं, पैसा ही हमारा दूसरा भगवान है”, और हाथ जोड़कर किसी से मदद की गुहार लगाती दिखती हैं. इसके अलावा टीजर में उनके एक्शन अवतार की भी झलक देखने को मिलती है.

राजनीति और सच्चाई का तड़का

टीजर का दूसरा हिस्सा कहानी को गंभीर मोड़ देता है. इसमें मणिपुर की राजनीति, जाति और धर्म के नाम पर होने वाले दंगे, धरना-प्रदर्शन और सामाजिक टकराव को दिखाया गया है. इससे साफ है कि फिल्म सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाइयों को भी सामने लाने की कोशिश है.

मेहनत से बनी पहचान

महाकुंभ के बाद मोनालिसा ने खुद को निखारने के लिए कड़ी मेहनत की. पढ़ाई की, एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और सोशल मीडिया के जरिए खुद को तैयार किया. अब दर्शक उनकी पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर कड़ी सुरक्षा

The post माला बेचने से फिल्मी पर्दे तक, मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का टीजर रिलीज appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com