
फर्श को कैसे साफ करें?
अगर फर्श को रेगुलरली अच्छी तरह से साफ नहीं किया जाता है, तो पूरे फर्श पर पीली परत जमने लगती है। पीले फर्श के कारण कमरे की पूरी की पूरी शो खराब हो जाती है। क्या आप अपने फर्श को चकाचक साफ करना चाहते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको फर्श साफ करने के ऐसे हैक के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई करके आप बिना ज्यादा मेहनत किए इस काम को महज कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।
पानी में मिलाएं नमक और शैंपू- सबसे पहले पोछे वाली बाल्टी में पानी भर लीजिए। अब आपको इस पानी में एक स्पून सेंधा नमक मिलाना है। अब इस मिश्रण में थोड़ा सा शैंपू भी एड कर लीजिए। शैंपू की जगह आप हैंड वॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस मिश्रण से फर्श पर पोछा लगाने से फर्श पर मौजूद सारे कीटाणुओं को मारा जा सकता है। इस मिश्रण को यूज करके फर्श की चमक को भी काफी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।
मददगार साबित होगा ये गाढ़ा पेस्ट- अगर आपके फर्श पर जिद्दी दाग-धब्बे लगे हुए हैं, तो आप एक कप में पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में बेकिंग सोडा को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस गाढ़े पेस्ट को फर्श पर मौजूद जिद्दी दागों पर लगा दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट के लिए पेस्ट को फर्श पर लगा रहने दीजिए। अब आप पोछे से फर्श को साफ कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात- अगर फर्श ज्यादा गंदा नहीं है, तो आप हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के गर्म पानी से फर्श पर पोछा लगाने से भी फर्श साफ हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल फर्श पर मौजूद सभी कीटाणुओं को मार गिराने में भी कारगर साबित हो सकता है।
Latest Lifestyle News
Read More at www.indiatv.in