
एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल नागिन 7 इन दिनों चर्चा में है. शो में एक्ट्रेस कनिका मान की एंट्री हो गई है. कनिका ने कई शोज में पॉजिटिव किरदार निभाया है, लेकिन नागिन 7 में उनका रोल एक इच्छाधारी ड्रैगन का है. एक इंटरव्यू में कनिका ने अपने किरदार को लेकर बात की. साथ ही बताया कि इस किरदार में बहुत गहराई है.
नागिन 7 में अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं कनिका मान?
कनिका मान ने टेली टॉक इंडिया/जूम संग एक इंटरव्यू में बताया कि नागिन 7 में उनके किरदार का असर कहानी पर क्या पड़ता है. एक्ट्रेस ने कहा, “ड्रैगन कैसा है और उसकी (नागिन) लाइफ में क्या भूचाल लाएगी, तो वो मैं यह बहुत ज्यादा नहीं बता पाऊंगी. लेकिन ड्रैगन क्या भूचाल ला रहा है, वो हम एपिसोड में देख रहे हैं. लोग पहले दिन से ही ड्रैगन से जुड़े हुए हैं.” आगे एक्ट्रेस ने कहा, मैं सच बताऊं, मुझे तो बुरा लगता है सीधे ये ड्रैगन के बारे में बात करना. क्योंकि उसके अलावा, इस कैरेक्टर में निभाने के लिए बहुत कुछ है, इमोशंस के मामले में दिखाने के लिए बहुत कुछ है. बहुत मल्टीलेयर्ड कैरेक्टर है. आप देखोगे तो बहुत डेप्थ है इसके कैरेक्टर में.”
कनिका ने बताया- वह ड्रैगन कैसे बनी?
कनिका मान नागिन 7 में ड्रैगन कैसे बनी, इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया, अब वह ड्रैगन कैसे बनी? उसके पीछे एक बहुत दिलचस्पी जर्नी है. उसपर ही मैं साइन करके आई. मुझे लगा, वॉव, ये एक जर्नी अपने आप में बहुत खूबसूरत जर्नी है.”
अब तक आपने क्या देखा नागिन 7 में?
अब तक नागिन 7 में दिखाया गया कि महासपेरा के सामने अहाना का सच सामने आता है. उसे आईने में उसकी सच्चाई दिख जाती है. यह देखते ही महासपेरा को पूरा यकीन हो जाता है कि अहाना वही है, जिसकी उसे तलाश थी. अहाना को कमरे से बाहर निकलने से रोकने के लिए महासपेरा उसके कमरे के बाहर राख फैला देता है. इसके बाद वह वहां से चला जाता है, लेकिन जाते-जाते उसकी बातचीत रिषभ और परमीत के बीच हो जाती है. दोनों नागमणि को लेकर बात कर रहे होते हैं. परमीत, रिषभ पर आरोप लगाता है कि उसे सब पता है कि वह और अहाना नागमणि लेकर लंदन भागने की योजना बना रहे हैं. यह बात सुनकर महासपेरा और भी सतर्क हो जाता है.
यह भी पढ़ें–Anupama: कपिल को मारती-पीटती है कृति, प्रेम के करीब जाने की कोशिश करेगी प्रेरणा
The post Naagin 7: कनिका मान बनी इच्छाधारी ड्रैगन, कहा- किरदार में गहराई है appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com