
Border 2 Box Office collection day 18: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ती चली गई. 18वें दिन भी फिल्म की रफ्तार थमती नहीं दिखी और यह भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.
18वें दिन भी कायम रहा बॉक्स ऑफिस का असर
सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 18वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने करीब 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 311.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. शुरुआती तीन दिनों में ही मूवी ने 224 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लिया था. रिपब्लिक डे की छुट्टी में फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला. दूसरे वीकेंड तक पहुंचते-पहुंचते फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अभी भी सनी की फिल्म बजरंगी भाईजान (320 करोड़) और वॉर (318 करोड़) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.
दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का जलवा
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘बॉर्डर 2’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 458.16 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है.
1971 की जंग पर आधारित है कहानी
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में हैं.
अगले हफ्ते रिलीज हो रही ‘ओ रोमियो’
अगले हफ्ते शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के रिलीज होने से बॉर्डर 2 को कड़ी टक्कर मिलेगी. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी बनी है. फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2 ने तोड़ा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, अब सलमान-ऋतिक की फिल्मों पर नजर
The post Border 2: ‘वॉर’ से आगे निकलने की तैयारी में ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की फिल्म का जलवा appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com