US राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में रखा ग्रैंड रिसेप्शन, ट्रेड और पॉलिटिक्स से जुड़े कई दिग्गज हुए शामिल

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत में सोमवार शाम को अपने आवास पर एक रिसेप्शन का आयोजन किया. इस दौरान रिसेप्शन में राजनयिक समुदाय, बिजनेस सेक्टर और भारत-अमेरिका दोनों के प्रमुख पार्टनर शामिल हुए. गोर के आवास पर हुए रिसेप्शन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन भी शामिल हुए.

वहीं, गोर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ‘आज रात भारत के प्यारे दोस्तों, राजनयिक समुदाय, बिजनेस लीडर्स और अमेरिका के पार्टनर्स के साथ घर पर एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. हमारे देशों के नए ट्रेड फ्रेमवर्क और गहरे होते रणनीतिक संबंधों के बीच, असली जादू इन व्यक्तिगत पलों में होता है, जहां विश्वास, विचार और साझा भविष्य का दीया जलता है.’ इस दौरान गोर ने एस जयशंकर, पीयूष गोयल और 75 से ज्यादा राजदूतों को भी शुक्रिया कहा.

—विज्ञापन—

इस दौरान गोर ने भारत-अमेरिका साझेदारी की अपार संभावनाओं पर भी बात की.


Read More at hindi.news24online.com