Vadh 2 Box Office Day 4: ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू मिला. साथ ही संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अभिनय की खूब तारीफ भी हुई.  टिकट खरीदने वाले दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर अब तक पॉजिटिव बज है. ऐसे में बिना बड़ी स्टार कास्ट वाली और कम बजट वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. य़हां तक कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के आगे भी ‘वध 2’ पूरा दम दिखा रही है और इसने चार दिन में करोड़ों कमा लिए हैं. चलिए यहां जानते हैं संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

वध 2’  ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
सनी देओल की ‘वध 2’ ने 50 लाख की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में 70% की बढ़ोतरी हुई और यह 85 लाख तक पहुंच गई. तीसरे दिन इसमें 17.65% की और बढ़ोतरी हुई और इसने 1 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 2.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं मंडे को फिल्म की कमाई में 69 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वध 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 31 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘वध 2’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 2.66 करोड़ रुपये हो गई है.

‘वध 2’ का बजट
बता दें कि ‘वध 2’ 8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बताई जा रही है. ऐसे में इस  फिल्म ने बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 जैसी बड़ी फिल्मों के आगे भी रिलीज के चार दिन में अपनी लागत का 27 फीसदी के करीब वसूल कर लिया है. अगर ये फिल्म वीकडेज में ठीक ठाक परफॉर्म करती है और दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आती है तो उम्मीद है कि ये अपना बजट वसूल कर जाए.   

वध 2’  के बारे में
जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित यह फिल्म, 2022 में आई वध का स्प्रिचुअल सीक्वल है.’वध 2′ की शूटिंग पिछले साल अप्रैल में पूरी हो गई थी. इसका पहला प्रीमियर 23 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में हुआ था. फिल्म में संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी, अमित के. सिंह, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला ने अभिनय किया है.
इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स के बैनर तले किया है.यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

‘वध 2’ की OTT रिलीज
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म कथित तौर पर नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक रिलीज की तारीख की अनाउंस नहीं की है.

Read More at www.abplive.com