भूकंप के झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

Earthquake- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
भूकंप

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी।  राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में देर रात 12.58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी ये जानकारी

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे।  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि भूकंप का झटका 10 km की गहराई पर 27.45° N अक्षांश और 92.11° E देशांतर पर रिकॉर्ड किया गया।

28 जुलाई 2025 को भी आया था भूकंप

इससे पहले, पिछले साल 28 जुलाई को, नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में भारतीय मानक समय (IST) 18:36:23 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। NCS के अनुसार, भूकंप का स्थान 27.06 N अक्षांश, 95.42 E देशांतर पर था, जिसकी गहराई 7 km थी। 

सिक्किम में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

वहीं सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सिक्किम के नामची में धरती के अंदर 5 किमी की गहराई पर था। 

 

Latest India News

Read More at www.indiatv.in