कानपुर नगर के सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी अनुभवहीन व कनिष्ठ चिकित्सकों को महत्वपूर्ण तैनाती देकर चला रहे हैं वसूली गैंग, शासनादेश का है खुला उल्लंघन

कानपुर नगर। कानपुर नगर जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने जिले के सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी को पत्र लिखकर उनकी कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। सीएमओ सहित शासन के उच्चाधिकारियों को प्रेषित पत्र में लिखा है कि सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी  अनुभवहीन व कनिष्ठ चिकित्सकों को महत्वपूर्ण तैनाती देते हुए सरकार की आंखों में धूल झोंक कर व्यापक स्तर पर धन उगाही कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी शासनादेशों को खुला उल्लंघन कर रहे हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- दुश्मन आंख लगाए बैठा है, अगर बंट गए तो कटने के लिए रहना तैयार

पत्र में डॉ. यूबी सिंह लिखा है कि मैं वरिष्ठ एवं अनुभवी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (लेवल-4) शासन द्वारा जनपद कानपुर नगर में तैनात हूं। वर्तमान में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनयूएचएम / यूआईपी) के साथ साथ अन्य विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहा था। सम्भवतः आपकी व्यक्तिगत अवैधानिक अपेक्षाओं को पूर्ण न करने पर आपके द्वारा एनयूएचएम का चार्ज (आदेश संख्या मुचिअ/कार्य आवंटन /2025/12456 दिनांक 08-12-2025) मेरे से हटा कर डॉ. कैलाश चन्द्र चिकित्सा अधिकारी लेवल-3 अनुभवहीन, कनिष्टतम को दिया गया है, जिन्हें आपके द्वारा बिना शासन की अनुमति के सामुदायिक स्वा. केन्द्र घाटमपुर कानपुर नगर को रिक्त कर जिला मुख्यालय पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तैनात किया गया है। यही नहीं अन्य कई और प्रकरण भी हैं जहां आपने सामु.स्वा. केन्द्रों को रिक्त कर बिना शासन की अनुमति के चिकित्सकों को मुख्यालय पर अपनी व्यक्तिगत अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु तैनात किया गया है।

डॉ. यूबी सिंह लिखा है कि  एक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शासन के हस्तक्षेप के बाद मुख्यालय पर पदस्त करने का प्रकरण अधिक पुराना नहीं है। वरिष्ठ लेखा अधिकारी शासन से तैनाती एवं निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यूपी लखनऊ के आदेशों के उपरान्त भी कार्य न लेना आपकी व्यक्तिगत अपेक्षाओं की प्राप्ति का ही एक हिस्सा है। यह भी संज्ञान में में आया है कि आपके द्वारा बिना शासन के आदेश के चिकित्सा अधिकारी लेवल-4 को एसीएमओ पद धारण कराया गया है। महत्वपूर्ण पटलों पर पदस्त किया गया है। महोदय हो सकता है कि यह सब आपकी व्यक्तिगत अवैधानिक अपेक्षाओं को कार्यक्रमों के हित में तो कदापि नहीं हो सकता है। शासन के तरफ से नामित एसीएमओ को चार्ज न देकर योजनाबद्ध तरीके से डॉक्टर अमित रस्तोगी को मोटी वसूली करने के लिए एसीएमओ न होते हुए भी चार्ज दिया गया है।

डॉ. यूबी सिंह लिखा है कि माना कि आप न्यायालय के आदेश पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं, लेकिन यह न्यायालय का आदेश आपको मनमानी करने का प्रमाण-पत्र कदापि नहीं देता है। जनपद कानपुर नगर में लगभग 60 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्र है, जहां राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन शहरी क्षेत्र का नोडल ही करा सकता हैं। अतः आपसे अनुरोध हैं कि जब आपने आपनी, व्यक्तिगत अपेक्षाओं को राष्ट्रीय कार्यक्रमों से सर्वोपरि रखा हुआ है। ऐसे में मुझसे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यूआईपी का भी चार्ज हटाने अथवा मुझे लम्बे अवकाश पर भेजने का कष्ट करें। आगे आपके साथ कार्य करना सम्भव नहीं हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार ने पहली बार सदन में पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, राज्य में बढ़ी है प्रति व्यक्ति आय, जानिए डिटेल

आरोप है कि कानपुर नगर में सीएमओ के तरफ से नर्सिंग होम की वसूली का खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पूरा सीएमओ कार्यालय एक गैंग की तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। अब सवाल उठता है कि सीएमओ नर्सिंगहोम से वसूली,रजिस्ट्रेशन फीस, दवाई और डायग्नोस्टिक सामग्री के खरीद में कमीशन का घोटाला व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। कानपुर नगर स्वास्थ्य विभाग को लूटा रहा है।

Read More at hindi.pardaphash.com