तकिए के अंदर जम गई है धूल-गंदगी, बिना पानी का इस्तेमाल किए हो जाएगी सफाई, बेहद कारगर हैक्स

तकिए को साफ कैसे करें- India TV Hindi
Image Source : HOME TIPS/YT
तकिए को साफ कैसे करें

क्या आपको भी यही लगता है कि तकिए का कवर धो देना काफी है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। तकिए का कवर साफ करना जितना जरूरी है, तकिए की साफ-सफाई भी उतनी ही ज्यादा जरूरी है। लेकिन तकिए को धोकर साफ करना और फिर सुखाना काफी ज्यादा टाइम टेकिंग प्रोसेस हो सकता है। आइए तकिए की साफ-सफाई के लिए कुछ बेहद आसान हैक्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

धूप दिखाना है जरूरी- तकिए को साफ करने के लिए आप धूप की मदद ले सकते हैं। तकिए को तेज धूप में कुछ घंटों के लिए रख दीजिए। इस तरीके से तकिए में मौजूद बैक्टीरिया को दूर किया जा सकता है। अगर आपके तकिए से बदबू आती है, तो भी आप तकिए को धूप में रख सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको बीच-बीच में तकिए को पलटना भी है जिससे तकिए की दोनों साइड पर अच्छी तरह से धूप लग जाए। हर हफ्ते एक दिन इस प्रोसेस को जरूर फॉलो करके देखें।

बनाएं क्लीनिंग स्प्रे- सबसे पहले एक कप में पानी भर लीजिए। अब इस पानी में एक स्पून वाइट विनेगर को मिक्स कर लीजिए। आखिर में 2 ड्रॉप्स एसेंशियल ऑइल भी मिला लीजिए। आपका होममेड और नेचुरल क्लीनिंग स्प्रे इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। इस स्प्रे को तकिए पर छिड़क दीजिए। जब ये स्प्रे सूख जाएगा, तब तकिए से आने वाले बदबू खुशबू में बदल जाएगी।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल- तकिए को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं। तकिए से पसीने की या फिर सीलन की बदबू को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। तकिए पर बेकिंग सोडा को छिड़ककर 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद ब्रश से तकिए पर छिड़के हुए बेकिंग सोडा को हटा दीजिए।

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in