
Bhojpuri Song: होली का रंगीन त्योहार अब करीब आ रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी मस्ती साफ नजर आने लगी है. हर साल की तरह इस बार भी होली से पहले नए-नए गाने रिलीज हो रहे हैं, जो लोगों के दिलों में पहले ही जगह बना रहे हैं. साल 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी और उससे पहले ही भोजपुरी दर्शकों के लिए एक नया होली स्पेशल तोहफा सामने आ चुका है. इसी बीच भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया होली गीत ‘हिरउआ जीजा होली में’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है.
गाने में दिखी रंगों की मस्ती
यह गाना मां तेरा रिकॉर्ड्स नाम के यूट्यूब चैनल पर आया है और रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. गाने का टाइटल ही इतना मजेदार है कि सुनने वाले के चेहरे पर मुस्कान आ जाए. इस गाने में होली की मस्ती, देसी अंदाज और रिश्तों की झलक को सरल और मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है. खुशी कक्कड़ की आवाज इस गाने की जान है. वहीं गाने में क्वीन तान्या की मौजूदगी इसे और भी आकर्षक बनाती है. उनका एक्सप्रेशन, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को पसंद आ रहा है.
दिलों में बस जाएगी धुन
गीत के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं और संगीतकार विकास यादव ने इसमें ऐसे धुन का इस्तेमाल किया है, जो सुनते ही दिलों में बस जाती है और बार-बार सुनने का मन करता है. गाने का म्यूजिक होली के माहौल को पूरी तरह से जिंदा कर देता है. इस गाने का निर्देशन राजेश गुप्ता ने किया है, जिन्होंने वीडियो को रंग-गुलाल, मस्ती और देसी ठाठ के साथ पेश किया है. वहीं इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूसर अनंत कुमार ने संभाला है. होली की प्लेलिस्ट में यह गाना आसानी से अपनी जगह बना सकता है.
ये भी पढ़ें: होली से पहले रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिल्पी राज का ‘खेलवईया नईखे’ गाना रिलीज
ये भी पढ़ें: गोल्डी यादव के होली स्पेशल लगा लीजिए गाने में दिखी देसी मस्ती, एक्ट्रेस नीतू के ठुमके से हिला इंटरनेट
ये भी पढ़ें: होली की मस्ती में डूबा शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना, क्वीन खुशी की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना
The post खुशी कक्कड़ का ‘हिरउआ जीजा होली में’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, क्वीन तान्या पर चढ़ा होली का रंग appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com