Battle of Galwan Release Date: ‘बैटल ऑफ गलवान’ की टली रिलीज डेट, जानें- कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी सलमान खान की फिल्म

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है. यह फ़िल्म इस साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी. हालांकि, हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ़िल्म की रिलीज में देरी हो सकती है. और अब, लेटेस्ट डेवलपमेंट के अनुसार, यह वॉर फ़िल्म अगस्त 2026 तक टाल दी गई है. जानते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी.

 बैटल ऑफ़ गलवान’ कब होगी रिलीज?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ पोस्टपोन हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया, “यह अब 14 अगस्त, 2026 को रिलीज़ होगी.” इनसाइडर ने बताया कि मेकर्स और एक्टर फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के हफ़्ते का फ़ायदा उठाएंगे. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सूत्र ने बताया है, “सलमान खान और मेकर्स का मानना ​​है कि यह एक बेहतर तारीख होगी क्योंकि 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस है. देशभक्ति की भावना अपने पीक पर होगी, और ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ इस समय देखने के लिए एक आइडियल फ़िल्म होगी.” रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेकर्स जल्द ही इस बदलाव के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे.

‘बैटल ऑफ़ गलवान’ की पेंडिंग है शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार, फ़िल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार, 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ़्ते का शेड्यूल होने वाला है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सोर्स ने बताया, “यह शेड्यूल खत्म होने के बाद, कुछ और दिनों की शूटिंग बाकी है, और फरवरी के आखिर तक शूटिंग पूरी हो जाएगी.”

 रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि डायरेक्टर अपूर्व लाखिया नए फुटेज को एडिट करेंगे. बताया जा रहा है कि मेकर्स को यह फिल्म रक्षा मंत्रालय को दिखानी है, जिसमें कुछ समय लगेगा. कुछ वजहों से मेकर्स इस साल अप्रैल में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं कर पाएंगे.

सलमान खान की टीम को सलाह
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया था, “सलमान खान का मानना ​​है कि ऐसी खास, देशभक्ति वाली फिल्म को अच्छे से तैयार करने की ज़रूरत है. उन्होंने फिल्म की टीम से कहा है कि वे इस प्रोसेस में जल्दबाजी न करें और यह पक्का करने में समय लें कि फाइनल प्रोडक्ट आकर्षक, दमदार और सिनेमैटिक दिखे.”

Read More at www.abplive.com