Stocks to Watch: SBI, Tata Steel, PFC और REC समेत ये स्टॉक्स; खास वजहों से तगड़ा पैसा बनाने का मौका – stocks to watch today sbi aurobindo pharma ipca labs tata steel pfc rec force motors kalyan jewellers jk tyre ram ratna wires atul auto in focus on 09 february

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में भी रौनक के संकेत मिल रहे है। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 6 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) आज 266.47 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 50.90 प्वाइंट्स यानी 0.20% के उछाल के साथ 25,693.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

जाइडस लाइफसाइंसेज, ऑरोबिंदो फार्मा, ऑल टाइम प्लास्टिक्स, अम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बाटा इंडिया, एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स, पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वैलरी, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स, हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, पी एन गाडगिल ज्वैलर्स, रामको सीमेंट्स, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, ट्राइडेंट और वाडिलाल इंडस्ट्रीज आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इनके रिजल्ट पेश

State Bank of India (SBI) Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 24.5% बढ़कर ₹21,028.2 करोड़, ब्याज से शुद्ध कमाई 9% उछलकर ₹45,190.4 करोड़, अदर इनकम 66.3% बढ़कर ₹18,358.5 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 39.5% उछलकर ₹32,862.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज भी करीब 5 गुना बढ़कर ₹911.1 करोड़ से ₹4,506.9 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.73% से 1.57% और नेट एनपीए 0.42% से 0.39% पर आ गया।

Tata Steel Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा स्टील का कंसालिडेटेड प्रॉफिट करीब 9 गुना बढ़कर ₹295.5 करोड़ से ₹2,730.4 करोड़ और रेवेन्यू 6.3% उछलकर ₹57,002.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Shree Cement Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर श्री सीमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 37.9% बढ़कर ₹266.7 करोड़ और रेवेन्यू 5% उछलकर ₹4,800.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Bosch Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बॉश का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.2% बढ़कर ₹532.1 करोड़ और रेवेन्यू 9.4% उछलकर ₹4,885.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Oswal Pumps Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ओसवाल पम्प्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.9% बढ़कर ₹91.6 करोड़ और रेवेन्यू 32% उछलकर ₹501.1 करोड़ पर पहुंच गया।

HBL Engineering Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एचबीएल इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3 गुना बढ़कर ₹64.6 करोड़ से ₹220.6 करोड़ और रेवेन्यू 94% उछलकर ₹874 करोड़ पर पहुंच गया।

SMS Pharmaceuticals Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एसएमएस फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.7% बढ़कर ₹23.5 करोड़ और रेवेन्यू 21.4% उछलकर ₹210.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Sarda Energy and Minerals Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर शारदा एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 3.5% घटकर ₹190.4 करोड़ और रेवेन्यू 3.3% फिसलकर ₹1,276 करोड़ पर आ गया।

Atul Auto Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अतुल ऑटो का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 98% बढ़कर ₹15.4 करोड़ और रेवेन्यू 18.4% उछलकर ₹230.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Krishna Institute of Medical Sciences Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कृ्ष्णा इंस्टीट्यूट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.8% घटकर ₹53.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 29.2% बढ़कर ₹997.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम ₹17.8 करोड़ से गिरकर ₹5.2 करोड़ पर आ गई।

Ram Ratna Wires Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर राम रतन वायर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 73.1% बढ़कर ₹31.3 करोड़ और रेवेन्यू 43.8% उछलकर ₹1,277.9 करोड़ पर पहुंच गया।

JK Tyre and Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जेके टायर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट करीब चार गुना बढ़कर ₹52.6 करोड़ से ₹207.8 करोड़ और रेवेन्यू 15% उछलकर ₹4,223 करोड़ पर पहुंच गया।

Whirlpool of India Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.7% घटकर ₹26.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹1,773.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹38.84 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस में आ गई।

Godawari Power and Ispat Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गोदावारी पावर एंड इस्पात का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.1% घटकर ₹143.3 करोड़ और रेवेन्यू 12.2% फिसलकर ₹1,139.5 करोड़ पर आ गया।

Sonata Software Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सोनाटा सॉफ्टवेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.6% घटकर ₹104.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8.4% बढ़कर ₹3,080.6 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स का इस पर ₹31.28 करोड़ का असर पड़ा। कंपनी की अदर इनकम इस दौरान गिरकर ₹21.49 करोड़ से ₹11.4 करोड़ पर आ गई।

Kalyan Jewellers Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कल्याण ज्वैलर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 90.2% बढ़कर ₹416.3 करोड़ और रेवेन्यू 42.1% उछलकर ₹10,343.4 करोड़ पर पहुंच गया।

GMM Pfaudler Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीएमएम ₹41.5 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹8 करोड़ के घाटे में आ गई लेकिन इस दौरान कंपनी कसा रेवेन्यू 10.2% बढ़कर ₹883.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹56.32 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Crompton Greaves Consumer Electricals Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.8% घटकर ₹101 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 7.3% बढ़कर ₹1,898.3 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹20 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Sula Vineyards Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सुला विनेयार्ड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 67.6% घटकर ₹9.1 करोड़ और रेवेन्यू 9.7% फिसलकर ₹195.7 करोड़ पर आ गया।

Sun TV Network Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सन टीवी नेटवर्क का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 10.8% घटकर ₹324 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹862.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी सब्सिडरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर ‘बेटर फॉर यू’ बेवरेज कंपनी गुडनेस ग्रुप ग्लोबल (जीजीजी) में मेजॉरिटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स गुडनेस ग्रुप के हेल्दी बेवरेज ब्रांडों, जैसे कि नेक्सबा और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर बनाए गए एक हाइड्रेशन ब्रांड पेस को भारत सहित नए बाजारों में बढ़ावा देगी।

इप्का लैब की महाराष्ट्र के पालघर के तारापुर में स्थित एपीआई (एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट्स) मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 1-5 दिसंबर 2025 के बीच जांच की थी। अब इसे लेकर कंपनी को EIR (एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिला है जिसमें फैसिलिटी को VAI (वालंटरी एक्शन इंडिकेटेड) में रखा गया है।

Power Finance Corporation, REC

CCEA (कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स) के इन-प्रिंसिपल अप्रूवल के बाद पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने आरईसी में सरकार की 52.63% हिस्सेदारी खरीद ली है। इसे साथ ही आरईसी अब पीएफसी की सब्सिडरी बन गई।

टाटा केमिकल्स ने तमिलनाडु में एक नई ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करने के लिए ₹515 करोड़ के निवेश का ऐलान किया की है। यहां आयोडाइज्ड वैक्यूम सॉल्ट ड्राइड (IVSD) का प्रोडक्शन होगा और इसकी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी सालाना 210 किलो टन होगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट 36 महीनों के भीतर पूरा हो जाएगा।

बीईएमएल के बोर्ड ने मध्य प्रदेश के उमरिया में ‘ब्रह्मा’ नामक एक ग्रीनफील्ड रेल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए करीब ₹1,500 करोड़ के अनुमानित निवेश को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के चरणबद्ध तरीके से पांच साल में पूरा होने की उम्मीद है।

फोर्स मोटर्स ने वीरा टैनरीज में 100% इक्विटी शेयर ₹175 करोड़ में हासिल करने के लिए एक एमओयू किया है।

Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA)

इरेडा के बोर्ड ने बोर्ड ने QIP के जरिए एक या एक से अधिक चरणों में ₹2,994 करोड़ तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है। हालांकि शर्त ये है कि इस इश्यू के बाद सरकार की होल्डिंग कंपनी में 3.76% से ज्यादा कम न हो।

Mahindra and Mahindra (M&M)

महिंद्रा वर्ल्ड सिटी डेवलपर्स और जापान के सुमिटोमो कॉरपोरेशन के ज्वाइंट वेंचर महिंद्रा इंडस्ट्रियल पार्क चेन्नई ने चेन्नई में मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया की एयर-कंडीशनर और कंप्रेसर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में काम शुरू होने का ऐलान किया है। इसे ₹2100 करोड़ के निवेश से डेवलप किया गया है। यहां सालाना 3 लाख इनडोर और आउटडोर रूम एसी और 6.5 लाख कंप्रेसर्स बनाने की क्षमता है।

बल्क डील्स

प्रमोटर एस गुप्ता होल्डिंग ने एसजी फिनसर्व में 0.53% हिस्सेदारी यानी 3 लाख शेयर ₹356.32 के भाव से ₹10.68 करोड़ में खरीदे हैं।

स्कैन हेल्प टेक्नोलॉजीज ने बार्ट्रोनिक्स इंडिया में 0.7% हिस्सेदारी यानी 21.55 लाख शेयर ₹15.13 के भाव से ₹3.26 करोड़ में बेचा है। दिसंबर 2025 तक स्कैन हेल्प की कंपनी में 4.56% हिस्सेदारी थी।

आरती ड्रग्स, भारत डायनेमिक्स, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पावर ग्रिड, पृथ्वी एक्सचेंज (इंडिया) और त्रिवेनी टर्बाइन के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। साथ ही गो फैशन (इंडिया) के बायबैक और इंडस फिला के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन की भी आज एक्स-डेट है।

सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पोजिशंस नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Read More at hindi.moneycontrol.com